बॉलीवुड में हर कोई हाथ आजमाता है, पर हर किसी को कामयाबी हासिल नहीं होती। हिंदी सिनेमा जगत में कई सारे एक्टर्स है जो बॉलीवुड के बड़े-बड़े खानदान से आते हैं तथा जिनके पिता बॉलीवुड के जाने-माने चेहरे होते हैं। अपने समय में यह एक्टर्स ने कामयाबी की ऐसी दास्तां लिखी थी की हर कोई वहां तक पहुंचना चाहता है, हालांकि उनके बेटे इस स्टारडम को नहीं पा सके। किसी की पहली मूवी हिट होती है फिर भी वह आगे नहीं बढ़ पाता तो किसी की पहली मूवी ही फ्लॉप रह जाती है और वह दर्शकों के दिलों में अपने पिता की तरह जगह नहीं बना पाता। आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे ही हिट पिता और फ्लॉप बेटे के बारे में बताने वाले हैं। तो चालिए एक नजर डालते हैं बॉलीवुड के इन हिट बाप और फ्लॉप बेटे की जोड़ी पर…

फिरोज खान और फरीदन खान…

एक्टर फिरोज खान अपने समय के जाने-माने बहुचर्चित अधिनेताओं में से एक थे। उनके बेटे फरीदन खान ने 1998 में बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म ‘प्रेम अगन’ थी। यह फिल्म हिट रही और उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद फरीदन खान कई सारी फिल्मों में नजर आए, जैसे जंगल, प्यार तूने क्या किया, हम हो गए आपके और प्यारे मोहन आदि। फरीदन की कोई फिल्म हिट नहीं हो पाई। इसके बाद फरीदन खान बॉलीवुड से धीरे-धीरे गायब होने लगे और अभी फिल्म इंडस्ट्री में कम ही नजर आते है।

बॉलीवुड के हिट बाप और फ्लॉप बेटे की जोड़ी

जितेंद्र कपूर और तुषार कपूर…

जितेंद्र कपूर बॉलीवुड के मशहूर कलाकार में से एक है। इन्होंने अपने समय में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। पर उनके बेटे तुषार कपूर अपने पिता की तरह नाम नहीं कमा पाए। तुषार ने फिल्म ‘मुझे क्या कहना है’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म को बॉक्स-ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पांस मिला था। पर तुषार इस फिल्म के बाद भी अपने पिता जितेंद्र कपूर की तरह दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना पाए। तुषार ने अपने फिल्मी करियर में बहुत कम ही हिट फिल्मी दी है उनके खाते में ज्यादा फ्लॉप फिल्मों की ही संख्या है। अभी तुषार फिल्मों में साइड रोल में ही ज्यादा नजर आते हैं, जैसे गोलमाल सीरीज।

मिथुन चक्रवर्ती और महाक्षय चक्रवर्ती…

हिंदी सिनेमा से लेकर बांग्ला सिनेमा तक अपने कलाकारी और डांसिंग मूव से दर्शकों का दिल जीत लेने वाले मिथुन चक्रवर्ती का स्टारडम आज भी बरकरार है। आज भी उनकी फैन फॉलोइंग किसी भी ट्रेंडिंग एक्टर से कम नहीं। आज भी लोग उन्हें उतना ही प्यार करते है जितना 80 के दशक में किया करते थे। पर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती अपने पिता की तरह बॉलीवुड में नाम नहीं कमा पाए। उनके बेटे को सिर्फ फिल्म ‘हांटेड’ के लिए ही लोग जानते हैं। महाक्षय अपने पिता मिथुन की तरह स्टारडम आज भी नहीं कायम कर पाए।

अनुपम खेर और सिकंदर खेर…

अनुपम खेर आज भी बॉलीवुड में काम किए जा रहे हैं। उनकी लास्ट रिलीज ‘द कश्मीर फाइल’ में उनकी अदाकारी की तारीफ पूरे देश में हुई। यह फिल्म इस साल की बॉलीवुड की सबसे कामयाब फिल्मों में से रही। पर वही अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। सिकंदर खेर अपने पिता अनुपम खेर की तरह बॉलीवुड में नाम नहीं कमा पाए। सिकंदर खेर की पहली फिल्म साल 2008 में आई ‘वुडस्टॉक विला’ थी।

बॉलीवुड के हिट बाप और फ्लॉप बेटे की जोड़ी

शत्रुघ्न सिन्हा और लव सिन्हा…

बॉलीवुड के एक्शन हीरो शत्रुघ्न सिन्हा की अदाकारी का हर कोई दीवाना है उनका डायलॉग ‘खामोश’ आज भी दर्शकों का प्रिय डायलॉग में से एक है। पर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा बॉलीवुड में अपने पिता की तरह कामयाबी हासिल नहीं कर पाए। लव सिन्हा का कैरियर पहली फिल्म ‘सर्दिया (2010)’ के बाद ही ठहर गया। वह अपने पिता की तरह दर्शकों के दिलों में राज नहीं कर पाए।

बॉलीवुड के हिट बाप और फ्लॉप बेटे की जोड़ी

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन…

इस लिस्ट में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के सुपुत्र अभिषेक बच्चन का भी नाम शामिल है। अमिताभ बच्चन आज भी इस उम्र में उनकी फैन-फॉलोइंग से बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार को टक्कर देते हैं। अमिताभ की अदाकारी का हर कोई दीवाना है चाहे वह आम जनता हो या बड़े-बड़े सुपरस्टार। वही उनके बेटे अभिषेक बच्चन अपने पिता की तरह कामयाब नहीं हो पाए। अभिषेक बच्चन की पहली फिल्म ‘रिफ्यूजी’ फ्लॉप साबित हुई थी। उसके बाद अभिषेक बच्चन बॉलीवुड में कई फिल्मों में नजर आए हैं पर उनको वह कामयाबी नहीं मिली जो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को मिली है।

बॉलीवुड के हिट बाप और फ्लॉप बेटे की जोड़ी

Leave a comment

Leave a Reply