अभी देश में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की लड़ाई काफी सुर्खियां बटोर रही है। एक तरफ बॉक्स-ऑफिस पर साउथ की फिल्में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है तो वहीं बॉलीवुड की फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर घुटने टेक दे रही है। इसी बीच कहीं ऐसे सितारे हैं जो बॉलीवुड और टॉलीवुड में बट गए हैं। पर आज हम आपको कुछ ऐसे एक्ट्रेसेस से मिलाने वाले हैं, जो अभी तो बॉलीवुड में राज करते हैं पर यह एक्ट्रेस साउथ फिल्मों से ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। पर बॉलीवुड में आकर उनकी किस्मत ऐसी चमकी कि लोगों ने उन्हें सर आंखों पर बैठा दिया। तो चलिए देखते हैं ऐसी कौन सी एक्ट्रेस है जो साउथ फिल्मों से ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर आज बॉलीवुड में राज कर रही है.

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज ग्लोबल एक्ट्रेस है। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी अदाकारी का डंका बजाया है। दीपिका ने ‘ओम शांति ओम’ से साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म सुपर हिट रही और दीपिका को दर्शकों ने अपने दिलों में बैठा दिया। आज दीपिका बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस है और दर्शकों के दिलों में राज करती हैं। पर आपको बता दें कि दीपिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म से की थी। उनकी पहली फिल्म कन्नड़ भाषा में थी जिसका नाम ‘ऐश्वर्या’ था। उसके बाद ही उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन चुकी है। प्रियंका की बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक फैन फॉलोइंग देखने लायक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका ने भी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साउथ से ही की थी। उनकी पहली फिल्म तमिल फिल्म थी जिसका नाम ‘थमीजन ‘ था, यह फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी|

दिशा पाटनी

दिशा अपने स्टाइल के लिए आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। दिशा को पहली बार बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत स्टारर ‘एम एस धोनी’ मूवी में देखा गया था। इस फिल्म में दिशा की सादगी को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में दिशा का छोटा सा रोल था पर उस रोल ने दिशा की किस्मत ही बदल कर रख दी। उसके बाद दिशा ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक स्टार के साथ मूवी की और आगे भी दिशा के पास कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट है। पर आपको बता दें दिशा पाटनी ने भी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगू मूवी ‘लोफर’ से की थी।

कृति सेनन

कृति सेनन आज बॉलीवुड का जाना-माना नाम है। उन्होंने बॉलीवुड में टाइगर श्रॉफ के साथ ‘हीरोपंती’ फिल्म से डेब्यू किया था। उसके बाद कृति ने कई बड़े-बड़े स्टार के साथ काम किया, और आगे भी वह कई बड़ी-बड़ी फिल्म में नजर आने वाली है। कृति ने भी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से ही की थी। उनकी पहली फिल्म तेलुगू में थी जो साल 2014 में रिलीज हुई थी।

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय अभी कॉन्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। ऐश्वर्या की खूबसूरती का तो हर कोई दीवाना है आज भी वह दुनिया की सबसे खूबसूरत औरतों में गिनी जाती है। मिस वर्ल्ड रही ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में कई बड़े-बड़े स्टार के साथ फिल्म किया और अभी फिल्मों से दूर होने के बावजूद भी वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसस में भी गिनी जाती है। बता दे ऐश्वर्या की पहली फिल्म साउथ इंडस्ट्री की थी जिसको साउथ फ़िल्मों के बेहतरीन निर्देशक मणिरत्नम ने निर्देशित किया था इस फिल्म का नाम ‘ल्रूवर’ था। ऐश्वर्या जल्द ही मणिरत्नम की ही मूवी ‘पीएस 1’ में नजर आने वाली है|

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू अभी एक सफल बॉलीवुड अभिनेत्री है। उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। तापसी की अदाकारी दर्शकों को भी खूब पसंद आती है। तापसी ने भी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगू मूवी ‘झुम्मंडी नाडम’ से की थी।

रेखा

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा भी इस लिस्ट में शामिल है। अपनी खूबसूरती से आज भी वह दर्शकों के दिलों में राज करती हैं। रेखा ने भी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगू मूवी ‘एंटी गुट्टू’ में एक छोटे से रोल से किया था। तो यह थी बॉलीवुड की कुछ शानदार एक्ट्रेसेस जो आज तो बॉलीवुड में राज करती है पर इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साउथ इंडस्ट्री से की थी।

Leave a comment

Leave a Reply