बॉलीवुड एक्टर्स सुंदर और स्टाइलिश देखने के लिए क्या नहीं करते। खुद को फिट रखने से लेकर प्लास्टिक सर्जरी तक का भी वे सहारा लेते हैं। अपने लुक्स को हर एंगल से परफेक्ट बनाने के लिए एक्टर्स छोटी-बड़ी सर्जरी करवाते रहते हैं। लेकिन कई बार इसका असर उल्टा भी पड़ जाता है। बॉलीवुड जगत में कई सितारे हैं जिन्होंने खुद को स्क्रीन में परफेक्ट दिखाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। इसमें सिर्फ बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना ही नहीं बॉलीवुड के हीरोस भी शामिल है। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड के उन एक्टर्स के बारे में जिन्होंने परफेक्ट लुक्स के लिए ब्यूटी सर्जरी का सहारा लिया…
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान अभी 56 वर्ष के हो गए हैं। आज भी वह खुद से छोटे उम्र के कलाकारों को अपनी लुक्स से टक्कर देते हैं और मूवीस में लीड रोल में काम करते हैं। पर बता दे शाहरुख खान खुद के बुढ़ापे को छुपाने के लिए ब्यूटी सर्जरी का सहारा लिया है। उन्होंने ‘बोटॉक्स इंजेक्शन’ की मदद ली थी ताकि उनके चेहरे से रिंकल्स कम हो जाए ताकि वह और जवां दिखे।

शाहिद कपूर
बॉलीवुड के खूबसूरत कलाकार में से एक शाहिद कपूर ने भी अपनी नाक की सर्जरी करवा रखी है। शाहिद कपूर ने नाक को परफेक्ट शेप देने के लिए ‘राइनोप्लास्टी’ का सहारा लिया है।
सैफ अली खान
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान ने भी जवान दिखने के लिए ‘बोटॉक्स ट्रीटमेंट’ करवाया है, ताकि उनका चेहरा और अच्छा दिखे।
सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने भी खुद को जवान और हेंडसम दिखाने के लिए ब्यूटी सर्जरी का सहारा लिया है। सलमान खान ने अपने गालों के लिए ‘चीक फिलर’ और ‘बोटॉक्स’ का भी सहरा लिया हुआ है। साथ ही बता दे उन्होंने ‘हेयर ट्रांसप्लांट’ भी करवाया है।
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने भी खुद को फिट और जवान दिखाने के लिए ब्यूटी सर्जरी का सहारा लिया है उन्होंने ‘बोटॉक्स सर्जरी ‘ के कमाल से आज भी खुद को इतना हेंडसम और स्मार्ट बनाए रखा है।
अक्षय कुमार
खिलाड़ी कुमार ने भी ब्यूटी सर्जरी करवा रखा है। उन्होंने ‘हेयर ट्रांसप्लांट’ करवाया है। अक्षय कुमार के बाल शुरुआती दौर में ही झड़ने लगे थे जिसके बाद उन्हें फिल्मों में नकली विग का इस्तेमाल करना पड़ता था। उसके बाद उन्होंने अपना ‘हेयर ट्रांसप्लांट’ करवा लिया।

रणबीर कपूर
बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर लाखों लड़कियों के दिलों में राज करते हैं। पर उन्होंने भी ब्यूटी सर्जरी का सहारा लिया है रणबीर कपूर ने हेयरलाइन ठीक करवाने के लिए ‘हेयर कनेक्शन ट्रीटमेंट’ का सहारा लिया है।
तो यह थे बॉलीवुड जगत के कुछ सितारे जिन्होंने खुद को जवां और हैंडसम दिखाने के लिए ब्यूटी सर्जरी का सहारा लिया हुआ है।