बॉलीवुड अदाकारा बिपाशा बसु जल्दी मां बनने जा रही है। बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने अपने पेरेंट्स बनने की जानकारी अपनी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की थी। इस न्यूज के सामने आते ही इन दोनों के फैंस काफी खुश हुए थे और अब बिपाशा बसु ने अपने बेबी शावर की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में बिपाशा बसु काफी खूबसूरत लग रही थी और करण सिंह ग्रोवर भी बिपाशा बसु के साथ नजर आए। इन दोनों की तस्वीर को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। दोनों ने एक साथ मिलकर इस पार्टी को ऑर्गेनाइज किया साथ ही इस बेबी शावर में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के करीबी दोस्त भी शामिल हुए।

इस बेबी शावर में बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर काफी शानदार दिख रहे थे…
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपने पेरेंट्स बनने की खुशी में पार्टी ऑर्गेनाइज की थी। जिसमें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर काफी शानदार दिख रहे थे। जी हां इस खुशी के मौके को सेलिब्रेट करने के लिए उन्होंने पार्टी ऑर्गेनाइज की जहां पर बिपाशा बसु पिंक कलर की ड्रेस में दिखी वहीं करण सिंह ग्रोवर ब्लू सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे। इन दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट होने के साथ ही वायरल हो गई और दोनों ही इन तस्वीरों में काफी खुश दिख रहे थे। दोनों जल्दी पेरेंट्स बनने जा रहे है दोनों के घर में जल्दी खुशियां दस्तक देने जा रही है जिसकी खुशी में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बेबी शावर की पार्टी रखी थी जहां इन दोनों के करीबी मित्र शिरकत किए।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर में दस्तक देने जा रही है खुशियां…
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री बिपाशा बसु और छोटे पर्दे के लोकप्रिय अभिनेता करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी फिल्मी सेट से शुरू हुई थी। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2016 में शादी रचाई. बता दें इससे पहले करण सिंह ग्रोवर दो बार शादी कर चुके हैं. जेनिफर विंगेट के साथ तलाक के बाद करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु से शादी रचाई। अब शादी के 7 साल बाद बिपाशा और करण के घर में खुशियां दस्तक देने जा रही है। जल्दी बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। बिपाशा ने अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी खुद सोशल मीडिया हैंडल से दी थी।
