कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी आज डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। और इसे लोगों का काफी मिलाजुला रिस्पांस मिल रहा है। आज इस फिल्म के बारे में कई सारी बातें आप सभी के सामने रखेंगे। साथी साथ हम आपको फिल्म की कहानी का भी कुछ हिस्सा बताने वाले हैं। जिस वजह से आपको आगे काफी ज्यादा मजा आने वाला है। क्योंकि कार्तिक आर्यन इस फिल्म में एक ऐसे उतर नजर आए हैं जैसे उन्हें कभी नहीं देखा गया था।
बॉलीवुड की फेवरेट होते जा रहे हैं कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के काफी ज्यादा फेवरेट होते जा रहे हैं। लोग उनकी फिल्मों को देखने काफी ज्यादा पसंद करते हैं। एक समय था जब लोग कार्तिक आर्यन की फिल्मों को बहुत ज्यादा नहीं देखा करते थे, लेकिन आज समय काफी ज्यादा बदल चुका है। और लोग उनकी फिल्मों को देखना काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। उनके फिल्म भूल भुलैया 2 के आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ गई है।

काफी ज्यादा थ्रिलर से भरी हुई है फिल्म
कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी के बारे में अगर हम बात करें तो यह फिल्म काफी ज्यादा थ्रिलर से भरी हुई है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन का आप सभी को नया रूप देखने को मिलेगा। जो आपने अभी कल्पना तक नहीं की होगी। ऐसे में यह फिल्म कार्तिक आर्यन के लिए काफी ज्यादा खास बन पड़ती है। इसके अलावा कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म को करने के लिए बॉडी ट्रांसफॉरमेशन किया हुआ है। उन्होंने अपना वजन काफी ज्यादा बढ़ा लिया है जिस वजह से यह फिल्म कार्तिक आर्यन के लिए एक बहुत ही बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है। आगे हम इस फिल्म की कहानी का एक हिस्सा आपके सामने रखने जा रहे हैं।

फिल्म में दिखाया गया है कुछ ऐसा।
कार्तिक आर्यन की इस फिल्म में अब उनका का एक अलग ही रूप देख पाएंगे। दरअसल कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म में एक डेंटिस्ट का किरदार निभाया है। जिसे डॉक्टर फ्रेडी के नाम से जाना जाता है। कार्तिक आर्यन जो की फिल्म डॉक्टर फ्रेडी का किरदार निभा रहे हैं। उनकी मुलाकात एक पार्टी में एक लेडी से होती है जो कि कुछ दिनों बाद उनसे अपना चेकअप कराने के लिए आती है। जहां इन्हें पता चलता है कि उसे उसका पति काफी ज्यादा फिजिकली टॉर्चर करता है। मारता पीटता है जिसमें से कार्तिक आर्यन को काफी ज्यादा गुस्सा आने लग जाता है। क्योंकि कार्तिक आर्यन उस औरत को मन ही मन पसंद करने लग गए थे। जिसके बाद कार्तिक आर्यन उस औरत से अपने मन की बात कहते हैं। और वह औरत भी कार्तिक आर्यन से शादी करने की बात कह देती है, लेकिन बीच में उसका पति आ रहा था। जिसके बाद कार्तिक आर्यन यानी की डॉक्टर फ्रेडी उसके पति को मार डालता है। कहानी में ट्विस्ट उस वक्त आता है जब कार्तिक आर्यन यानी डॉक्टर फ्रेडी को पता चलता है कि उस औरत ने अपने पति को मरवाने के लिए उनका इस्तेमाल किया था। फिर फिल्म की कहानी काफी ज्यादा एक रोमांचक रूप पकड़ लेती है। जिसे देखने के बाद काफी ज्यादा आप इंजॉय करने वाले हैं। और इसके बाद ही आपको कार्तिक आर्यन का एक नया रूप देखने को मिलेगा।
