govinda katrina

जब इंटरटेनमेंट की बात आती है तो इंडस्ट्री में कई तरह की दिलचस्प चीज देखने को मिलती है। जैसे अभिनेताओं का कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करना या फिर अभिनेत्रियों का खुद से बड़े उम्र के अभिनेताओं के साथ रोमांस करना। खासकर बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें तो इसमें अक्सर ऐसे ऑनस्क्रीन कपल देखे जाते हैं जिनके उम्र में काफी डिफरेंस होता है। इनमें से कुछ जोड़ियों को दर्शक पसंद करते हैं तो कुछ को सिरे से नकार देते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसी ही जोड़ियों से मिलवाने वाले हैं जो काफी अटपटी और अजीब थी…

रणबीर कपूर और कोंकणा सेन

‘वेकअप सीड’ बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन की थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ कोंकणा सेन नजर आई थी। पर इन दोनों की सिल्वर स्क्रीन पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लोगों ने फिल्म की स्टोरी लाइनअप को तो पसंद किया पर इन दोनों जोड़ी को सिरे से नकार दिया।

दीपिका पादुकोण और इरफान खान

दीपिका पादुकोण और इरफान खान दोनों ने एक साथ ‘पीकू’ फिल्म में सिल्वर स्क्रीन शेयर किया था। दीपिका जहां बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस है उनकी खूबसूरती अदाकारी का हर कोई दीवाना है, वही इरफान खान की अदाकारी किसी से छुपी नहीं है आम दर्शक हो या फिर बॉलीवुड सितारे सभी उनकी अदाकारी के मुरीद थे। इन दोनों के ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया दोनों ने फिल्म पीकू में जान डाल दी थी।

गोविंदा और कैटरीना कैफ

साल 2007 में आए कॉमेडी ड्रामा ‘पार्टनर’ में एक तरफ जहां सलमान खान, लारा दत्ता के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए दिखाई दिए। वहीं गोविंदा और कैटरीना की जोड़ी इस फिल्म में दिखाई दी। इन दोनों की जोड़ी ने फिल्म में अच्छा प्रदर्शन किया था जिसको दर्शकों ने भी काफी पसंद किया।

करीना कपूर और सुमित व्यास

फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में करीना कपूर, सुमित व्यास के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए नजर आई थी। इन दोनों की जोड़ी को फैंस का मिलाजुला रिस्पांस मिला।

रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन

करण जौहर के निर्देशन तले बनी ‘ए दिल है मुश्किल’ में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर को ऐश्वर्या राय बच्चन से प्यार हो जाता है जो कुछ समय के लिए रहता है फिर उन्हें अनुष्का शर्मा से दोबारा प्यार हो जाता है। पर यहां रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को दर्शकों ने बिल्कुल पसंद नहीं किया इनकी जोड़ी फिल्म में काफी अजीब लगी थी।

शाहिद कपूर और विद्या बालन

शाहिद कपूर और विद्या बालन दोनों ही बॉलीवुड के दमदार कलाकार है। इन दोनों ने ‘किस्मत कनेक्शन’ में एक साथ काम किया था साथ ही इस फिल्म में दोनों रोमांस करते दिखाई दिए थे। पर शाहिद और विद्या बालन को ऑनस्क्रीन लोगों ने पसंद नहीं किया।

इमरान खान और करीना कपूर

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर और इमरान खान ने साथ में दो ही फिल्में की है, ‘एक मैं और एक तू’ और ‘गोरी तेरे प्यार में’ इन दोनों फिल्मों में ही यह दोनों कलाकार ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए दिखाई दिए। पर जहां करीना कपूर इमरान खान से उम्र में बड़ी है यह उम्र का फासला ऑनस्क्रीन साफ दिखाई दिया जिसे दर्शकों ने बिल्कुल पसंद नहीं किया। इन दोनों ही फिल्मों में इमरान करीना कपूर से काफी छोटे लग रहे थे।

Leave a comment

Leave a Reply