श्रीराम पुरानी संस्कृतियों के सबसे अहम पात्रों में से एक है। श्री राम की पूजा देशभर में की जाती है। उन्हें आदर्श बेटे, आदर्श पति और एक आदर्श राजा के रूप में जाना जाता है। हम श्री राम को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ कहकर संबोधित करते हैं, जिसका अर्थ होता पुरुष में सबसे उत्तम। श्री राम ना केवल भगवान बल्कि आस्था का विषय है, जो दिलों में वास करते हैं। जिस कारण बड़ा पर्दे हो या टीवी का छोटा पर्दा हर जगह कलाकार मर्यादा पुरुषोत्तम के किरदार को निभाना चाहता है और दर्शक भी इस किरदार को देखना पसंद करते हैं। इन दिनों प्रभास की ‘आदिपुरुष’ फिलहाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
फिल्म में भगवान राम उस राघव का किरदार प्रभास निभाने वाले हैं, जिसको लेकर प्रभास के फैंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं। इस फिल्म को करने के लिए प्रभास ने 150 करोड़ रुपए लिए हैं जिस कारण प्रभास अब तक के सबसे महंगे राम बनने वाले। लेकिन प्रभास से पहले भी साउथ के ऐसे कई सुपरस्टार है जिन्होंने ऑनस्क्रीन प्रभु श्री राम का किरदार निभाया है। आज हम आपको इस लिस्ट में साउथ की इन्हीं कलाकारों से मिलाने वाले हैं, तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन कौन से कलाकार शामिल है…

सीनियर एनटीआर
सीनियर एनटीआर साउथ की मशहूर कलाकार और प्रसिद्ध राजनेता थे। वे तीन बार आंध्र प्रदेश के सीएम भी बने। पर जब वह बड़े पर्दे पर काम करते थे तब 50 के दशक में उन्होंने रामा राव के लिए भगवान राम का किरदार निभाया था। सीनियर एनटीआर विशेष रुप से हिंदू देवताओं भगवान कृष्ण, कर्ण और प्रभु श्री राम के कैरेक्टर प्ले करने को लेकर ही जाने जाते हैं। उन्होंने ‘लव कुश’, ‘सीताराम कल्याणम’, ‘श्री राम पट्टभिषेकम’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में भगवान राम का किरदार निभाया है।

जूनियर एनटीआर
अपनी पीता सीनियर एनटीआर की तरह जूनियर एनटीआर ने भी वाल्मीकि की रामायण पर आधारित ‘बालारामायणम’ में भगवान राम का किरदार निभाया है। इन फिल्म को उस साल की सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। इसके साथ बालारामायणम ने कई और भी पुरस्कार जीते। यह फिल्म क्लासिकल फिल्मों में गिनी जाती है, जो राम और उनकी पत्नी सीता के अपरहण के लिए रावण के प्रति उनके प्रतिशोध को दर्शाती है।
नंदामुरी बालकृष्ण
बापू द्वारा निर्देशित ‘श्री राम राज्यम’ 2011 की फीचर फिल्म है। यह फिल्म बापू की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म ने कई सारे राज्य पुरस्कार जीते। फिल्म में लंका से घर लौटने के बाद राम के अयोध्या के शासन और सीता के राज्य छोड़ने और सीता के बच्चों लव-कुश की परवरिश को दर्शाया जाता है। फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण ने श्री राम का किरदार निभाया था, और नयनतारा ने भगवान सीता का रोल निभाया था।

शोभन बाबू
1975 की तेलुगू ‘राम्या थंडरी’ में फिल्म एक्टर शुभम बाबू ने भगवान राम का किरदार निभाया था। शुभम साउथ के जाने-माने अभिनेता थे। उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनको सबसे ज्यादा पहचान राम्या थंडरी में भगवान राम के किरदार से ही मिली।