बॉलीवुड हो या टॉलीवुड फिल्मी कलाकारों के हमशक्ल कई बार हमें नजर आते रहते हैं। और कई बार उन हमशक्ल के साथ फिल्मी कलाकार अपनी फोटो खिंचवाते रहते हैं। यह हमशक्ल काफी अदा सुर्खियां बटोरते हैं। ऐसे में रजनीकांत का एक हमशक्ल इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। जिसके बारे में अगर हम बात करें तो वह भारत से नहीं बल्कि पाकिस्तान से है। आगे हम उसके बारे में और भी डिटेल में बात करने जा रहे हैं।
कलाकारों के कई सारे हमशक्ल रहते हैं चर्चा में।
बॉलीवुड कलाकारों के कई सारे हमशक्ल हमें अक्सर खूब सुर्खियां बटोरते हुए नजर आते हैं।
जैसे कि हमें कुछ समय पहले ही द कपिल शर्मा शो में रणवीर सिंह की हमशक्ल नजर आए थे। और इत्तेफाक से उस शो में रणवीर सिंह भी अपने फिल्म का प्रमोशन करने गए थे। जहां रणवीर सिंह ने अपने हमशक्ल के साथ काफी अच्छा खासा समय बिताया। ऐसे और भी कई सारे कलाकार है जो अपने हमशक्ल के साथ कई सारे अच्छे लम्हे बिता चुके हैं।
रजनीकांत का यह हमशक्ल है काफी ज्यादा चर्चा में।
रजनीकांत भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के काफी बड़े कलाकार हैं। जिन्होंने बॉलीवुड और टॉलीवुड दोनों ही फिल्मों में काफी कमाल की एक्टिंग दिखाइ है। उनकी एक्टिंग को लोग बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। लोग आज भी उनकी फिल्मों के बहुत बड़े दीवाने हैं। इन दिनों रजनीकांत का हमशक्ल काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। जिसके बारे में अगर हम बात करें तो भारत से नहीं बल्कि पाकिस्तान से हैं। उनका नाम रहमत गशकोरी है। जो पाकिस्तान के वासी है।

नहीं करते थे इसकी परवाह।
रहमत जी के बारे में अगर हम बात करें तो वह पाकिस्तान में एक सरकारी कर्मचारी रह चुके हैं। जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान यह बात काफी बार सुने कि वह रजनीकांत के जैसे दिखते हैं। उनके कार्यालय में लोग उन्हें अक्सर यह कहा करते थे। जिसकी उन्होंने बिल्कुल भी परवाह शुरुआत में नहीं कि। उन्हें आए दिन यह बात सुनने को मिला करती थी। उनकी शक्ल काफी ज्यादा रजनीकांत से मिला करती है। यहां तक कि लोग रजनीकांत कहकर बुलाने लग गए थे।

आज खुद को मानते हैं खुशनसीब।
रहमत जी इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि जब लोगों ने ऑफिस में रजनीकांत कह कर बुलाया करते थे। तब वह इस बात की बिल्कुल भी परवाह नहीं किया करते थे। क्योंकि वह उस बात को सीरियस नहीं लेते थे लेकिन अपने रिटायरमेंट के बाद उन्होंने जब सोशल मीडिया पर ध्यान देना शुरू किया तब उन्हें काफी ज्यादा प्रसिद्धि मिलने लग गई। इसके बाद उन्होंने इस बात को सीरियस लेना शुरू कर दिया इस समय के बारे में उन्होंने बयान देते हुए ट्विटर पर कहा है कि वह खुद को बहुत ही ज्यादा खुशनसीब मानते हैं कि उन्हें इतने बड़े सुपरस्टार जैसी शक्ल मिली है।
