शाहरुख खान की फिल्म पठान सिनेमाघरों में काफी बेहतरीन ढंग से अपना सिक्का जमा रही है। फैंस को इस फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार था जो कि अब पूरा हो रहा है। शाहरुख खान अपने एक्टिंग से लोगों के दिलों पर अपनी बादशाहत कायम करने में वापस से कामयाब हुए हैं। और उनकी कामयाबी देखते ही बन रही है फिल्म हिट होने के पीछे कई सारी वजह है जिसके बारे में अब हम बात करने जा रहे हैं।
शाहरुख के फैंस तरस गए थे उनको लीड रोल में देखने को
शाहरुख खान के बारे में जैसा कि हम सभी जानते हैं कि उनकी फिल्म जीरो सिनेमाघरों में काफी बुरी तरीके से फ्लॉप हुई थी। उसके बाद उसी नंबर से काफी लंबे समय के लिए दूर हो गए थे। हालांकि वह कई सारी फिल्मों में लीड रोल पर नहीं बल्कि कैमियो करते हुए नजर आए, लेकिन इस बार उन्हें तौर पर देखा जा रहा है। जिसके लिए उनके फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अभी इंतजार का सबूत है फिल्म की हो रही कलेक्शन।

सलमान खान का कैमियो
सलमान खान बॉलीवुड के एक ऐसे कलाकार हैं, जो कि अपने आप में एक अलग लेवल की फैन फॉलोइंग रखते हैं। उनके फैंस उनके पीछे काफी ज्यादा पागल रहते हैं। और उनके कमियों को भी देखने के लिए पूरी फिल्म देखते हैं। ऐसे में शाहरुख के फैंस तो उनकी फिल्म का इंतजार कर ही रहते हैं। ऊपर से सलमान खान इस फिल्म में नजर आने वाले थे इसे जानकर उनके फैंस भी सुन को देखने गए थे और अभी भी जा रहे हैं।

दीपिका पादुकोण ने दिखाए कमाल की एक्टिंग और एक्शन
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस है। जिन्होंने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। और वहां उन्हें बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया था। उन्होंने उस फिल्मों में काफी कमाल के एक्शन सीन दिखाए हुए थे। ठीक उसी तरह इन्होंने फिल्म पठान में भी बहुत ही जबरदस्त एक्शन दिखाया जो कि लोगों का भी ज्यादा हैरान कर देने वाला था। कमाल के एक्शन सीन लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आए। जिससे इस फिल्म की और भी ज्यादा डिमांड बढ़ने लग गई। और लोगों ने इसे खूब प्यार दिया और आज भी इसको भरपूर प्यार दे रहे हैं।
