29 मई को सिद्धू मूसेवाला की निधन की खबर ने सबको चौंका दिया। पंजाब के जाने-माने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गायकी के सभी फैंस दीवाने थे, पर 29 मई को जब यह खबर सामने आए कि उनकी दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई तो ये खबर ने सबको हैरान कर दिया। सिद्धू मूसेवाला ने साल 2016 में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की सिद्धू एक गाने के लिए 6 से 8 लाख फीस लेते थे। सिद्धू पंजाब के जाने-माने और चहीते सिंगर थे हालांकि सिद्धू अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनके गाने हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे। आज हम आपको इस लिस्ट में टॉप 10 पंजाबी सिंगर्स के बारे में बताने वाले हैं जो फैंस के दिलों में राज करते हैं…

बादशाह
हनी पाजी के बाद बादशाह अब बॉलीवुड में रैपर के नाम से जाने जाते हैं। एक समय था जब हनी पाजी का गाना लोगों की जुबान पर लगा रहता था पर हनी सिंह के बॉलीवुड से ब्रेक लेने के बाद बादशाह ने हनी सिंह जगह अच्छे से ले ली। बादशाह ने हनी सिंह के ब्रेक का पूरा फायदा उठाया और आज वह बॉलीवुड के जाने-माने रैपर सिंगर है। बादशाह एक गाने का कम से कम 20 लाख चार्ज करते हैं। बादशाह ने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है, इसके साथ ही उनके एल्बम्स भी काफी हिट रहते हैं जिसमें ‘डीजे वाले बाबू’ ने सबसे ज्यादा वाहवाही लूटी।
गुरु रंधावा
गुरु रंधावा ने पंजाब इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक का सफर सुरीली अंदाज में किया। गुरु ने पंजाब इंडस्ट्री में राज किया और अब वह बॉलीवुड में भी अपनी गायकी का डंका बजा रहे हैं। शुरुआती समय में गुरु को एक शो के लिए से 500 रूपय मिला करते थे और अब वह अपने गाने और एल्बम्स के लिए 15 लाख रुपए चार्ज करते हैं।
बी – प्राक
बी – प्राक इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री पर छाए हुए हैं। वे अपनी आवाज से सबको दीवाना बना रहे हैं। ‘तेरी मिट्टी’, ‘फिलहाल’ जैसे गानों से दर्शकों के दिलों में राज करने वाले बी-प्राक एक गाने के लिए करीब 15 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

दलजीत दोसांझ
दलजीत दोसांझ अपनी गायकी से जैसे लोगों के दिलों में राज करते हैं वैसे ही अपनी अदाकारी के द्वारा भी फैंस के दिल जीत रहे हैं। ‘गुड न्यूज़’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘सूरज पर मंगल भारी’ जैसी कई फिल्मों में दलजीत दोसांझ नजर आ चुके हैं। दलजीत एक गाने का करीब 8 से 10 लाख रुपए फीस लेते तथा एक फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।
हार्डी संधू
हार्डी संधू का पहला सुपरहिट गाना ‘टकीला शॉट’ था। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक एल्बम और फिल्म में अपनी गायकी का जलवा बिखेरा। हार्डी पंजाबी सिनेमा में एक से बढ़कर एक गाना देकर फैंस के दिलों में राज करते हैं।
एपी ढिल्लों
‘केहंदी हुंडी सी’ गाने के जरिए सुर्खियां बटोरने वाले एपी ढिल्लों इन दिनों फैंस के दिलों पर छाए हुए हैं। पंजाब के जाने-माने सिंगर एपी ने पंजाबी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक एल्बम में अपनी आवाज दी है, जिसमें ‘सांडा प्यार’, ‘एक्सक्यूसेस’ और ‘ब्राउन मुंडे’ जैसे गाने शामिल है। इनमें से दो गाने ‘एक्सक्यूसेस’ और ‘ब्राउन मुंडे’ ग्लोबल हिट सॉन्ग है जिसको ना केवल भारत बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया गया।
काका
काका पंजाब के जाने-माने सिंगर है 2019 में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर अपना गाना ‘सूरमा’ शेयर किया था जिसको काफी पसंद किया गया। इस गाने के बाद काका को काफी लोकप्रियता मिली और तब से अब तक काका ने कई गानों में अपनी आवाज दी है जिसमें ‘लिबास’, ‘तीजी सीट’, ‘धूर पिंडी’ जैसे गाने शामिल है। काफी कम समय में काका की लोकप्रियता काफी बड़ी है तथा सोशल मीडिया में उनके गाने काफी ज्यादा शेयर और पसंद किए जाते हैं।
जस मानक
‘प्राडा’ और ‘लहंगा’ जैसे गानों से फैंस के दिलों में छा जाने वाले जस मानक पंजाब के काफी लोकप्रिय सिंगर्स में से एक है। जस मानक ना केवल सिंगर बल्कि पंजाबी मॉडल भी है। जस मानक के गाने प्राडा और लहंगा को यूट्यूब पर 24 घंटे में 4 मिलीयन व्यूज मिले थे जो काफी बड़ी अचीवमेंट है। जस मानक ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 2017 में की थी।
जस्सी गिल
जस्सी गिल ना केवल सिंगर बल्कि एक मंझे हुए अभिनेता भी है। जस्सी पंजाब के जाने-माने सिंगर और अभिनेता है। उन्होंने ‘गबरु’, ‘लादेन’, ‘निकले करंट’ और ‘ओए होए होए’ जैसे कई सुपरहिट गाने दिए हैं। जस्सी बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं, जिससे उनके फैन फॉलोइंग में काफी बढ़ोतरी हुई है।

शैरी मान
पंजाब के सबसे ज्यादा चहीते सिंगर शैरी मान ने एक से बढ़कर एक गाना दिया है। जिसमें ‘हॉस्टल’, ‘तीन पैग’ और ‘लव यू’ जैसे टॉप क्लास गाने शामिल है। शैरी पंजाब के काफी ज्यादा लोकप्रिय सिंगर है जिनके गाने लोग खूब पसंद करते है।