नागार्जुन के लाडले बेटे नागा चैतन्य इन दिनों अपने अफेयर की खबर के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। जी हां साथ साउथ फिल्म के जाने-माने कलाकार नागा चैतन्य अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। इससे पहले नागा चैतन्य और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार और खूबसूरत अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु के तलाक की खबरें ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी। अब इसी बीच नागा चैतन्य के अफेयर की खबर सामने आई है। इस खबर के सामने आते है ग्लैमर इंडस्ट्री में एक नया टॉपिक शुरू हो गया है, जो है नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला का लव अफेयर।
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला इंडस्ट्री के नए लव बर्डस…
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के अफेयर खबर इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। बता दे इन दोनों कलाकार ने कभी भी अपने रिलेशन की बात को एक्सेप्ट नहीं किया है। पर हाल ही में शोभिता धुलिपाला ने अपनी आगामी फिल्म ‘पीएस 1’ के स्टूडियो से कुछ वीडियो शेयर किया जिसमे अन्य सितारों के लाइक के साथ नागा चैतन्य का भी रिएक्ट देखने को मिला। इस रिएक्ट ने इंडस्ट्री में फिर से यह गर्माहट तेज हो गई कि नागा और शोभिता के बीच कुछ चल रहा है। बता दे ‘लाल सिंह चड्ढा’ के प्रमोशन के दौरान भी नागा चैतन्य से शोभिता धुलिपाला और उनके रिलेशन को लेकर सवाल किए गए थे। पर नागा चैतन्य ने इस सवाल को अवॉइड किया पर एक स्माइल दिया था। चैतन्या की इस्माइल ने कुछ ना कहकर भी बहुत कुछ कह दिया।

नागा चैतन्य और समांथा रूथ प्रभु के रिश्ते को किया जा रहा है याद…
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के लव अफेयर की खबर इन दिनों सुर्खियों बटोर रही है। पर इसी बीच नागा चैतन्य और समांथा रूथ प्रभु के रिलेशन को भी याद किया जा रहा है। नागार्जुन के बड़े बेटे नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में शादी रचाई। यह शादी साउथ इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। इन दोनों की शादी में साउथ के बड़े-बड़े स्टार्स शामिल हुए थे। पर यह शादी लंबे समय तक टिक नहीं पाई और 4 साल बाद ही यह दोनों कलाकार अलग हो गए। सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के अलग होने की खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। सामंथा को करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में भी देखा गया था। जहां करण जौहर ने नागा चैतन्य के बारे में क्वेश्चन करते नजर आए और उन्होंने नागा चैतन्य को सामंथा का हस्बैंड कह कर संबोधित किया। पर तभी सामंथा रुथ प्रभु ने करण जौहर को सही करते हुई एक्स-हस्बैंड शब्द का प्रयोग करने को कहा और इस वाक्य ने काफी लाइमलाइट लूटी थी।

समांथा रूथ प्रभु भी बढ़ गई है आगे…
नागा चैतन्य के लव अफेयर के बीच सामंथा रुथ प्रभु की भी काफी चर्चा हो रही है। बता दे सामंथा भी अपने जीवन में आगे बढ़ चुकी हैं। हाल ही में आए सिनेजोश की रिपोर्ट के अनुसार शामंथ अपने गुरु सद्गुरु जगदीश वासुदेव के कहने पर दूसरी शादी पर विचार कर रही है। पर अभी तक सामंथा की ओर से कोई बयान सामने नहीं आए हैं। वह अभी अपने करियर में फोकस कर रही है। बता दे सामंथा जल्दी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
