बी आर चोपड़ा की महाभारत की फैन फॉलोइंग अलग ही लेवल की थी। इस फिल्म में कलाकारों के लोग काफी ज्यादा पसंद करने लग गए थे। और इस फिल्म के एक-एक कलाकार लोगों के दिलों में राज करने लग गए थे। लोग इन सभी कलाकार को असलियत से जोड़ने लग गए थे। जिसके बाद अच्छे कैरेक्टर को लोगों के द्वारा अच्छा रिएक्शन और बुरे कैरेक्टर को लोगों के द्वारा बुरा रिएक्शन मिलने लग गया। ऐसे ही एक एक्टर ने पुनीत इस्सर जी द्वारा निभाए गए दुर्योधन का।

पुनीत इस्सर जी के प्रेस्नेलिटी सूट करता था दुर्योधन।

पुनीत इस्सर जी ने दुर्योधन किरदार में जान डाल दी थी। इसका एक कारण यह भी था कि उनके पर्सनैलिटी पर यह किरदार काफी ज्यादा सूट करने लग गया था। दरअसल पुनीत इस्सर शारीरिक रूप से काफी ज्यादा बलिष्ठ और लंबे चौड़े कद काठी वाले इंसान थे। ऐसे में उन्होंने जब दुर्योधन के किरदार को निभाया तो वह अपने आप में ही काफी ज्यादा शानदार था, लेकिन इस किरदार को पसंद करने की जगह लोग पुनीत इस्सर को ही बुरा समझने लग गए थे।

आते थे धमकी से भरे हुए फैन मेल।

बी आर चोपड़ा ने जब अपने महाभारत को टीवी पर प्रस्तुत किया था। तब उस समय भारत में ईमेल जैसी सुविधाएं नहीं थी। उस समय कलाकारों को फैन मेल आया करते थे जो कि डाकिया उन तक पहुंचा जाया करता था। महाभारत के सभी शकर रत्न किरदार जैसे कि अर्जुन युधिष्ठिर और कृष्ण को काफी प्यार भरे मेल आया करते थे, लेकिन दुर्योधन और शकुनि जैसे किरदारों को काफी ज्यादा धमकियों से बड़े फैन मेल आया करते थे। जिसका जिक्र पुनीत सर जी ने इंटरव्यू में किया हुआ है।

खाने पर बुलाकर ठीक से खाना नहीं खिलाया।

पुनीत इस्सर जी ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर इस बात का खुलासा किया कि एक बार उन्हें और उनकी टीम को खाने पर बुलाया गया था। पूरी टीम जब खाने के लिए पहुंची तो सभी को खाना परोसा गया है, लेकिन पुनीत इस्सर जी को काफी देर से खाना परोसा गया। जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो घर की एक बुजुर्ग महिला ढूंढते हुए कहा कि चुप रह दुष्ट। इसके अलावा उन्होंने पुनीत जी को और भी कई सारे बातें सुना दी।

एक दर्शक ने तो केस तक कर दिया था।

पुनीत इस्सर जी ने कपिल शर्मा के शो में ही एक बात का खुलासा करते हुए बताया कि वाराणसी के एक दर्शक ने महाभारत के नकारात्मक किरदार जैसे कि दुर्योधन शकुनी और कर्ण पर मुकदमा तक दर्ज करवा दिया था। और हैरान करने वाली बात यह है कि मुकदमा दर्ज भी हो गया था। दरअसल द्रोपदी चीर हरण वाले सीन को देख कर के वाराणसी का एक दर्शक काफी ज्यादा भड़क गया था। उन्होंने इन पात्रों के ऊपर मुकदमा दर्ज करवा दिया था।

Leave a comment

Leave a Reply