बॉलीवुड की दो लोकप्रिय और विदेशी अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज और नोरा फतेही ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। यह दोनों बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक है। जैकलिन ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक अभिनेता के साथ काम किया है। वहीं नोरा भी हमें ‘एबीसीडी’ फ्रेंचाइजी की फिल्म में दिख चुकी है। नोरा बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय आइटम डांसर भी मानी जाती है। नोरा का हर डांस वीडियो मिलियन व्यूज पता है जिस कारण फिल्म मेकर्स अपने फिल्मों में नोरा का एक डांस जरूर रखते हैं। इसके साथ ही नोरा फतेही कहीं म्यूजिक एल्बम में भी नजर आ चुकी है। पर अब इन दोनों खूबसूरत हसीनाओं के ऊपर ईडी का शिकंजा कसा है। यह दोनों 200 करोड़ के मनी लांड्रिंग केस में बुरी तरीके से फंस चुकी है।

जैकलीन फर्नांडिस को खानी पड़ सकती है जेल की हवा…
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। उनकी सुर्खियों में बने रहने की वजह उनकी आगामी कोई फिल्म नहीं बल्कि सुकेश चंद्रशेखर का मामला है। श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नांडिस मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल की हवा खा सकती है। बता दे सुकेश महाजन ने जैकलिन को कई सारे महंगे तोहफे दिए थे जिस कारण उनका भी इस केस में नाम आ गया। अब पुलिस लंबे समय से जैकलीन फर्नांडिस के ऊपर नजर बनाई हुई है और उनकी बारीकी से जांच कर रही है। अब आगे देखना होगा कि जैकलीन का यह केस अब नया किया मोड़ लेने वाला है।

नोरा का भी नाम जुड़ा है इसी केस से…
बॉलीवुड की अभिनेत्री और बेहतर डांसर नोरा फतेही का नाम भी इस केस में सामने आ रहा है। ईडी नोरा के साथ भी पूछताछ कर रही है। नोरा फतेही इस केस सीधे तौर पर नहीं पर उनका नाम भी जुड़ा हुआ है। बता दे नोरा के मामले में यह बात सामने आई है कि सुकेश की पत्नी लीला मारिया के जरिए नोरा ने उनके लिए प्रोफेशनल प्रोग्राम किया था जिसके लिए उन्होंने बीएमडब्ल्यू और फोन लिया लिया था। जिस कारण अब नोरा का नाम भी इस मामले में सामने आ रहा है और उनसे भी लगातार पूछताछ की जा रही है।
जैकलीन फर्नांडिस और नोरा से चल रही है पूछताछ…
मनी लांड्रिंग केस में नाम आने के बाद से ही जैकलीन फर्नांडिस और नोरा सुर्खियों में बनी हुई है। बता दे जैकलिन का भारत से बाहर जाना भी निषेध कर दिया गया है। जैकलिन फर्नांडिस के साथ लगातार 8 घंटे तक पूछताछ हुई नोरा के साथ भी 6 घंटे की पूछताछ हुई। इस पूछताछ में जैकलीन के साथ सुकेश की मुलाकात करवाने वाली पिंकी ईरानी भी मौजूद थी। ईडी पिंकी ईरानी से भी पूछताछ कर रहे है। एक तरफ जहां जैकलिन फर्नांडिस ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर से अपना कोई रिश्ता स्वीकार नहीं किया है। दूसरी तरफ नोरा ने सारी बातें स्वीकार की है। बता दे जैकलिन और सुकेश चंद्रशेखर का कई कोजी मोमेंट पिक सोशल मीडिया पर लिख हुआ था।
