बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में बनाई गई है, जिन्हें हमेशा याद किया जाता है। इन फिल्मों को लोग काफी समय तक देखना पसंद करते हैं। यह आईकॉनिक फिल्में बन जाती है, जिन्हें हमेशा ही पसंद किया जाता है। बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जो सदियों से लेकर लोगों के दिलों पर राज करती आ रहे हैं। ऐसा ही कुछ सनी देओल की फिल्म गदर के साथ भी है। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टार फिल्म गदर ने कमाल कर दिया था, जो हमेशा के लिए एक यादगार फिल्म बन चुकी है।

हाल ही में खबर सामने आ रही है। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 की शूटिंग लगभग खत्म हो गई है। इस फिल्म के दूसरे शेड्यूल का सिर्फ 20% शूटिंग का हिस्सा बचा है।
बॉलीवुड की इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग लखनऊ में हुई है। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म को लेकर कई बड़े खुलासे भी सामने आए हैं। अब इस फिल्म का अगला शेड्यूल इसी महीने से शुरू किया जाएगा।

बॉलीवुड फिल्म गदर 2 का पहला शेड्यूल दिसंबर से शुरू हो गया था यह पालमपुर में शूट किया गया था। बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने इस फिल्म में तारा सिंह का किरदार निभाया है। वहीं दूसरी तरफ अमीषा पटेल ने सकीना का किरदार इस फिल्म में निभाया है। इस फिल्म में उनके बेटे चरणजीत और सुजीत ए का किरदार निभाया है। आपको जानकर खुशी होगी इस फिल्म की कहानी को वहीं से आगे बढ़ाया जा रहा है, जहां से इस फिल्म का पहला भाग खत्म हुआ था।

2001 में रिलीज हुई थी बॉलीवुड फिल्म ग़दर एक प्रेम कथा यह एक आईकॉनिक बॉलीवुड फिल्म है, जिस के गाने आज भी लोगों के दिल में बसे हुए हैं। इस फिल्म में कई बेहतरीन गाने थे। जैसे उड़ जा काले कावा, मैं निकला गड्डी लेकर शामिल है। अभी खबर सामने आई है कि इन्हीं गानों को सीक्वल रूप में तैयार किया जाएगा।

एक रिपोर्ट के मुताबिक यह खबर सामने आई है कि इस फिल्म के गाने को इसके अगले भाग में भी अलग तरह से दिखाया जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस फिल्म के पहले भाग में जो गाने गाए थे। वह हमेशा के लिए लोगों के दिलों में बस चुके हैं। ऐसी खबरें सामने आ रही है कि गदर के पहले भाग के गानों को अलग तरह से तैयार किया जाएगा और इसके दूसरे भाग में दिखाया जाएगा।
बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने फिल्म गदर के अगले भाग की शूटिंग का पहला शेड्यूल शूट करने के बाद अपने चाहने वालों को इस खबर की सूचना दी थी। इस फिल्म के पहले शेड्यूल खत्म होने के बाद सनी देओल ने इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जैसे ही यह खबर सामने आई लोग काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे। सनी देओल के चाहने वाले काफी समय से उनकी वापसी का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। सनी देओल ने इसकी घोषणा करते हुए कहा था- सिर्फ कुछ भाग्यशाली लोगों को ही अद्भुत किरदारों को जीवन में लाने का मौका मिलता है। 20 साल बाद पेश है तारा सिंह। सनी देओल ने इसके आगे लिखा- मैं बहुत ही अच्छा महसूस कर रहा हूं।

बॉलीवुड फिल्म गदर 2 2023 तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। बॉलीवुड की इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित की जा रही है। यह फिल्म ऐसा कहा जा रहा है। बॉलीवुड की यह फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इस फिल्म में काफी अच्छी कहानी को दिखाया जा सकता है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह जाएंगे।