कलर्स टीवी का लोकप्रिय रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए आ रहा है। इस शो में हमें सितारे खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते हैं। शो में एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट होता है और इन स्टंट को सितारे बिना किसी बॉडी डबल के सहारे करते है। इस रियलिटी शो कई सितारों को पहचान भी दिलाई है। खतरों के खिलाड़ी को अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा ने कई सालों तक होस्ट किया। पर अब लंबे समय से बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। रोहित शेट्टी यूं ही अपने फिल्मों में बेहतरीन स्टंट के लिए ही जाने जाते हैं। खतरों के खिलाड़ी में रोहित शेट्टी की होस्टिंग को दर्शक काफी पसंद करते हैं। अब खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 को अपना 4 फाइनलिस्ट मिल चुका है जो इस शो को जीतने के लिए अपनी कड़ी मेहनत करने वाले हैं।

इन चार सितारों ने जीता स्टंट्स और टिकट टू फिनाले का टिकट…
खतरों के खिलाड़ी का सीजन 12 काफी लोकप्रिय रहा। पर अब यह सीजन अपनी फिनाले की ओर बढ़ चुका है। इस सीजन को अपने चार फाइनलिस्ट भी मिल चुके हैं। इस सीजन की पहली फाइनलिस्ट बनी कलर्स टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की विनर रूबीना दिलाईक। जी हां छोटे पर्दे की छोटी बहू रूबीना खतरों के खिलाड़ी की पहली फाइनलिस्ट बन चुकी है। इसके साथ ही जन्नत जुबेर, फैजल शेक और तुषार कालिया यह चारों बन गए है खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के पावरफुल फाइनलिस्ट। अब इन चारों के बीच फिनाले स्टंट्स होंगे और देखना काफी दिलचस्प होगा कि इन चारों में से कौन विनर की ट्रॉफी अपने नाम करता है।
रूबीना दिलाईक की जमकर हो रही है तारीफ…
छोटे पर्दे की खूबसूरत अदाकारा और छोटी बहू के नाम से दर्शकों के दिलों में राज करने वाली रूबीना दिलाईक खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 की पहली फाइनलिस्ट बनी है। रुबीना ने यह जगह ईशान भट्ट और कनिका मान को हराकर हासिल किया है। अब सोशल मीडिया पर रुबीना की जमकर तारीफ हो रही है। बता दे खतरों के खिलाड़ी में आने से पहले रुबीना कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ की भी भी विनर रह चुकी है। जिस कारण सोशल मीडिया पर रुबीना के फैंस रुबीना की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

फैजल शेक को कहा जा रहा है खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का विनर…
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर फैजल शेक खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में अपने स्टंट्स द्वारा सभी को काफी इंप्रेस किया है। उनके द्वारा निभाए गए हर एक स्टंट्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब फैजल फिनाले में भी पहुंच चुके हैं। फैजल ने मोहित मलिक को हराकर यह स्थान हासिल किया है। और अब सोशल मीडिया पर फैजल के प्रशंसक उनको अभी से ही ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ का विनर घोषित कर चुके हैं। अब आगे देखना होगा कि इस स्टंट शो का विनर फैजल शेक बन पाते हैं या नहीं। या फिर कोई ओर यह जीत की ट्रॉफी अपने नाम करता है।
