केआरके फिल्मी कलाकारों के ऊपर पर निशाना साधने के वजह से काफी ज्यादा चर्चा में रहते हैं, लेकिन कई बार उन्हें यह भारी पड़ जाता है। तो कई बार लोग उनके इन बयानों को काफी ज्यादा इंजॉय भी करने लग जाते हैं। आज हम उनके एक बयान के बारे में बात करने जा रहे हैं। जो कि उन्होंने रितिक रोशन के ऊपर दिया था। जो इन्हें काफी ज्यादा भारी पड़ गया। रितिक रोशन के चाहने वालों ने इन्हें काफी ज्यादा आड़े हाथों ले लिया है।
केआरके ने रितिक रोशन को ले लिया निशाने पर।
केआरके के बारे में जैसे कि हम सभी जानते हैं कि वह आए दिन किसी ना किसी कलाकार को अपने निशाने पर लेते रहते हैं। यह उनके लिए पहली बार नहीं है। वह कई सारे कलाकार को अपने निशाने पर ले चुके हैं। इस बार उन्होंने रितिक रोशन को अब निशाने पर लेते हुए उनका एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने रितिक रोशन का मजाक बनाते हुए उन्हें गंजा बताया है। आगे हम उस वीडियो के बारे में भी बात करने जा रहे हैं।

वीडियो में दिखा कुछ ऐसा।
केआरके ने जिस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। उस वीडियो के बारे में अगर हम बात करें तो उस वीडियो में हमें दिख रहा है कि रितिक रोशन के पीछे के कुछ बाल झड़ चुके हैं। साथ ही साथ उनके बालों मैं सफेदी भी आ गई है। वीडियो में रितिक रोशन के पिछले हिस्से को जरा नजदीक से दिखाया गया है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि रितिक रोशन के सिर के पीछे के बाल झड़ने लगे हैं। और बहुत जल्दी उनके काफी सारे बाल झड़ जाएंगे।

वीडियो के साथ लिखा कुछ ऐसा।
केआरके ने रितिक रोशन का एक वीडियो शेयर करते हुए रितिक का उसमें काफी ज्यादा मजाक उड़ाया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है जिसे सुनकर आप काफी ज्यादा हैरान रह जाएंगे। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि जब ऋतिक रोशन अपना हेयर पैच पहनना भूल जाए। फिर उसके बाद उन्होंने लिखा सॉरी जब रितिक रोशन ने अपना हेयर पैच ठीक से ना पहना हो। इस पर अभी तक रितिक रोशन का कोई बयान सामने नहीं आया है।
रितिक रोशन के फैंस ने ले लिया है के आरके को निशाने पर।
रितिक रोशन के चाहने वालों ने केआरके को भी अपने निशाने पर ले लिया है। क्योंकि रितिक रोशन की इतनी ज्यादा बदनामी वह बर्दाश्त नहीं कर सकते थे। एक यूजर ने तो केआरके ऊपर बयान लिख दिया रितिक रोशन तो कम से कम हॉट है तुम अपना देखो। साथ-साथ कई सारे यूजर्स ने और भी कई सारी बातें लिखी है। एक यूजर्स ने कारण बताते हुए लिखा है कि रितिक रोशन के साथ ऐसा उनके ब्रेन के ऑपरेशन के बाद से होना शुरू हो गया है।
