जब इंटरटेनमेंट की बात आती है तो इंडस्ट्री में कई तरह की दिलचस्प चीज देखने को मिलती है। जैसे अभिनेताओं का कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करना या फिर अभिनेत्रियों का खुद से बड़े उम्र के अभिनेताओं के साथ रोमांस करना। खासकर बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें तो इसमें अक्सर ऐसे ऑनस्क्रीन कपल देखे जाते हैं जिनके उम्र में काफी डिफरेंस होता है। पर इन ऑनस्क्रीन कपल्स को दर्शक देखना पसंद भी करते हैं। आज हम आपको इस लिस्ट में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की ऑनस्क्रीन ऐसी जोड़ी के बारे में बताने वाले हैं जहां उम्र में काफी अंतर था।

अक्षय अभी 54 साल के हैं पर ऑनस्क्रीन अक्षय अपने से छोटी उम्र की लड़कियों के साथ रोमांस करते हुए नजर आते हैं। अक्षय ने बॉलीवुड की लगभग हर हसीना के साथ काम किया है, पर इनमें से कुछ हसीना ऐसी है जो उनसे उम्र में काफी छोटी है। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन ऑनस्क्रीन जोड़ी पर …

पृथ्वीराज

मानुषी छिल्लर और अक्षय कुमार के उम्र में 30 साल का फासला है।

बेल बॉटम

अक्षय कुमार की लास्ट रिलीज बेल बॉटम एक ऐक्शन ड्रामा फिल्म थी। फिल्म का निर्देशन रंजीत एम तिवारी द्वारा किया गया। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर और लारा दत्ता मुख्य भूमिका में थी। यह फिल्म प्लेन हाईजैक पर आधारित थी। इस फिल्म में वाणी कपूर ने अक्षय कुमार की पत्नी का रोल निभाया था। वानी कपूर, अक्षय कुमार से उम्र में 21 साल छोटी है। पर इस फिल्म में इन दोनों की जोड़ी को सहराया गया था।

अतरंगी रे

अक्षय कुमार धनुष और सारा अली खान स्टारर अतरंगी रे में अक्षय कुमार ने अपने से 28 साल छोटी सारा अली खान के साथ स्क्रीन शेयर किया था। अक्षय ने सारा के पिता सैफ अली खान के साथ भी कई फिल्म कर चुके हैं। वहीं अक्षय सैफ अली खान के अच्छे दोस्त भी हैं, और सारा अली खान को अक्षय ने सारा के बचपन से देखा है। वहीं अतरंगी रे में उन्होंने सारा अली खान के साथ स्क्रीन शेयर किया जहां सारा, अक्षय से 28 साल छोटी है।

राउडी राठौर

प्रभुदेवा निर्देशित राउडी राठौर तेलुगु फिल्म ‘राउडी राठौर’ का हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा ने मुख्य भूमिका निभाया था। फिल्म में अक्षय कुमार का डबल रोल था। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के ऑपोजिट सोनाक्षी सिन्हा थी और दोनों के बीच 20 साल का अंतर था। सोनाक्षी सिन्हा ने अक्षय कुमार के साथ कई फिल्में की हैं। सोनाक्षी अक्षय से 20 साल छोटी है।

केसरी

अनुराग सिंह निर्देशित केसरी भारत के सारागढ़ी में हुए 1897 के महान युद्ध पर आधारित थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार हवलदार ईशर सिंह की भूमिका में थे और उनके साथ परिणीति चोपड़ा भी अहम भूमिका में थी। यह फिल्म 21 मार्च 2019 को रिलीज की गई थी। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने अक्षय कुमार की पत्नी का रोल निभाया था, इन दोनों के बीच उम्र में 21 साल का अंतर था।

लक्ष्मी

राघव लॉरेंस निर्देशित लक्ष्मी कॉमेडी हॉरर ड्रामा थी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आई थी। यह 2011 में रिलीज तमिल फिल्म ‘कंचना’ की हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म में कियारा आडवाणी ने अक्षय कुमार की पत्नी का रोल निभाया था। फिल्म के दौरान इन दोनों की उम्र के बीच 25 साल का फासला था, उम्र में इतने फासले होने के बावजूद इन दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया ।

Leave a comment

Leave a Reply