जब इंटरटेनमेंट की बात आती है तो इंडस्ट्री में कई तरह की दिलचस्प चीज देखने को मिलती है। जैसे अभिनेताओं का कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करना या फिर अभिनेत्रियों का खुद से बड़े उम्र के अभिनेताओं के साथ रोमांस करना। खासकर बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें तो इसमें अक्सर ऐसे ऑनस्क्रीन कपल देखे जाते हैं जिनके उम्र में काफी डिफरेंस होता है। पर इन ऑनस्क्रीन कपल्स को दर्शक देखना पसंद भी करते हैं। पर अभी समय में बदलाव आ गया है अब बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी अपने से कम उम्र के एक्टर के साथ पर्दे पर रोमांस करती हुई देखी जाती है और दर्शक भी इन जोड़ियों को पसंद करते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में उन्हीं अभिनेत्रियों से मिलवाने वाले हैं जिन्होंने ऑनस्क्रीन अपने से छोटे एक्टर के साथ रोमांस किया…

करीना कपूर
आर बालकी निर्देशित ‘की एंड का’ में करीना कपूर और अर्जुन कपूर का रोमांटिक सीन दिखाया गया था जिसे दर्शकों ने भी खूब पसंद किया। बता दे करीना अर्जुन से 5 साल बड़ी है।
श्रद्धा कपूर
इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर का नाम भी शामिल है। रेमो डिसूजा निर्देशित ‘एबीसीडी पार्ट 2’ में श्रद्धा और वरुण का रोमांटिक सीन दिखाया गया था, जहां इन दोनों सितारों ने स्क्रीन शेयर किया। पर बता दे इन दोनों सितारों की उम्र में 1 साल का फासला है। श्रद्धा, वरुण से 1 साल बड़ी है।

तब्बू
तब्बू बॉलीवुड की क्लासिकल एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है, जो अपनी अदाकारी और खूबसूरती के द्वारा दर्शकों के दिलों में राज करती है। बता दे फिल्म ‘स्वीटेबल बॉय’ में तब्बू ने ईशान खट्टर के साथ काम किया था। दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने देखना खूब पसंद भी किया पर बता दे तब्बू , ईशान से उम्र में काफी बड़ी है।

ऐश्वर्या राय बच्चन
करण जौहर की निर्देशित ‘ए दिल है मुश्किल’ में ऐश्वर्या राय बच्चन रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या का रोमांस दिखाया गया था। बता दे ऐश्वर्या रणबीर की उम्र में 9 साल का फासला है। ऐश्वर्या, रणबीर से उम्र में 9 साल बड़ी है।
नरगिस फाखरी
फिल्म ‘रॉकस्टार’ से नरगिस ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। इस फिल्म में नरगिस और रणबीर कपूर दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई पर बता दे नरगिस रणबीर से 3 साल की बड़ी है।

जैकलिन फर्नांडिस
श्रीलंकन ब्यूटी जैकलिन बॉलीवुड के मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए ‘फ्लाइंग जट्ट’ में देखी गई थी। पर बता दे जैकलिन टाइगर से 5 साल बड़ी है।