बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक रणवीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के पावर कपल्स माने जाते है। इन दिनों यह कपल ‘ब्रह्मास्त्र’ की सक्सेस को इंजॉय कर रहा है। इसी बीच एक खबर सामने आई है कि जल्द ही मां बनने जा रही आलिया भट्ट के बेबी शावर का प्लान बड़े जोरों-शोरों से चल रहा है। इस प्लान में शामिल है मां सोनी राजदान और सांस नीतू कपूर। जी हां आलिया भट्ट की मां और सास ने टीम बनाकर इस बेबी शावर को काफी खास बनाने का सोचा है। यह बेबी शावर आलिया भट्ट के लिए काफी खास होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल में आलिया भट्ट के बेबी शावर से जुड़े खबरें आपके साथ सांझा करने जा रहे हैं।

आलिया भट्ट के बेबी शावर के लिए मां सोनी राजदान और सांस नीतू कपूर ने किया बड़े सरप्राइस का प्लान

इसी महीने ही होगा आलिया भट्ट का बेबी शावर…

आलिया भट्ट जल्दी मां बनने जा रही है। इसीलिए अब उनके घर में बेबी शावर की तैयारी शुरू हो गई है। खबरों की माने तो आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और सास नीतू कपूर आलिया के बेबी शावर को आयोजित और होस्ट करेंगी। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार आलिया की मां और सास ने इस बेबी शावर की प्लानिंग काफी पहले से कर रखी है और इस बेबी शावर में कई स्पेशल चीजें रखेंगे जो आलिया भट्ट को काफी पसंद है। अभी तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर बिजी है। बता दे फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में ब्रह्मास्त्र की सक्सेस पार्टी रखी गई थी। जहां आलिया भट्ट को भी स्पॉट किया गया था। इस पार्टी में आलिया भट्ट का ग्लो साफ-साफ देखा जा सकता था।

आलिया भट्ट के बेबी शावर के लिए मां सोनी राजदान और सांस नीतू कपूर ने किया बड़े सरप्राइस का प्लान

आलिया भट्ट की बेबी शावर में बॉलीवुड के इन सितारों को मिलेगा इनविटेशन…

बॉलीवुड के सबसे चहिते कपल में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्दी पैरंट्स बनने जा रहे हैं। जिस कारण अब आलिया भट्ट के बेबी शावर की तैयारी काफी जोरों-शोरों से चल रही है। रिपोर्ट्स की माने तो आलिया भट्ट के बेबी शावर में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होंगे जिसमें शाहीन भट्ट, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, नव्या नवेली नंदा, श्वेता बच्चन, आकांक्षा रंजन, अनुष्का रंजन, आरती शेट्टी और आलिया भट्ट के बचपन की कुछ खास मित्र। हालांकि अभी तक इनके फैमिली से किसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। पर इस बेबी शावर में कुछ खास और करीबी मेहमान को ही बुलाने की चर्चा हो रही है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के प्यार की कहानी…

महेश भट्ट की लाडली बेटी आलिया भट्ट और ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर एक-दूसरे को लंबे समय से ही जानते थे। बता दे आलिया भट्ट ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनका रणबीर कपूर के ऊपर काफी बड़ा क्रश था और इन दोनों के प्यार की कहानी की शुरुआत ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट से ही शुरू हुई थी। कहा जाता है कि ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी ने इन दोनों की जोड़ी बनाई है। अयान मुखर्जी आलिया रणबीर के काफी करीबी दोस्त है। ब्रह्मास्त्र शूटिंग के समय इन दोनों की काफी तस्वीरें वायरल हुई थी। आलिया रणबीर के घूमने, इंजॉय करनी की तस्वीरें जिसके बाद से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिंकअप की खबर सामने आने लगी। दोनों सितारों ने अप्रैल 2022 में शादी की और शादी के 2 महीने बाद ही आलिया भट्ट ने प्रेगनेंसी की खबर अपने फैंस को दी। अब जल्दी आलिया भट्ट मां बनने जा रही है और उनके प्रशंसक इस कारण काफी खुश भी है।

आलिया भट्ट के बेबी शावर के लिए मां सोनी राजदान और सांस नीतू कपूर ने किया बड़े सरप्राइस का प्लान

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के आगामी प्रोजेक्ट्स…

अयान मुखर्जी निर्देशित ब्रह्मास्त्र की सक्सेस के आलिया भट्ट के न्यू प्रोजेक्ट की लिस्ट भी सामने आ गई है। बता दे आलिया भट्ट आगामी दिनों में करण जौहर निर्देशित ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाली हैं। इसी के साथ आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म भी रिलीज होने के लिए तैयार है। आलिया भट्ट ने फिल्म ‘हॉट ऑफ स्टोन’ से हॉलीवुड में डेब्यू किया और अब यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने जा रही है। लव रंजन निर्देशित ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर दिखाई देंगे। अभी तो यह दोनों सितारे अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की सक्सेस को इंजॉय कर रहे हैं और फिर जल्दी अपने नए प्रोजेक्ट्स में काम करना शुरू कर देंगे।

Leave a comment

Leave a Reply