आर्यन खन बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान के बड़े बेटे हैं। जिनकी पहचान आज शाहरुख खान के बेटे के रूप में नहीं बल्कि खुद की बदौलत भी काफी ज्यादा बन गई है। लोग उनको काफी ज्यादा पसंद करते हैं। और उनकी भी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा बड़ी है। उन्होंने अभी तक फिल्मों में एक्टिंग नहीं की है, लेकिन एक हॉलीवुड फिल्म में अपनी आवाज दी हुई है। हम उस फिल्म के भी चर्चा करेंगे, लेकिन आज हम आर्यन खान ड्रग केस में जांच कर रहे अधिकारियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनके ऊपर अब जांच होने जा रही है।
लगभग 1 महीने तक जेल में रहे थे आर्यन खान।
आर्यन खान को लगभग एक महीना जेल में बिताना पड़ गया था। इस दौरान खान परिवार काफी ज्यादा परेशानी में था। और वह काफी ज्यादा इनकी चिंता कर रहा था। आर्यन खान का क्रूज़ जो मुंबई से गोवा जा रहा था। उस पर 2 अक्टूबर के दिन छापा पड़ा और ऐसा आरोप लगाया गया था कि इस पर ड्रग्स की पार्टी चल रही थी। जिस पर आर्यन खान भी मौजूद थे। उन्हें भी वहां से गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया। आर्यन खान को 28 अक्टूबर के दिन जमानत मिली। और 29 अक्टूबर को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। इस तरह उन्होंने लगभग एक महीना जेल में गुजारा।

NCB के DG के बयान के आधार पर आर्यन खान को मिली क्लीन चिट।
NCB के DG संजय सिंह के बयान के आधार पर आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी गई है। उन्होंने अपने बयान में कई सारी बातें कही है। सबसे पहली बात तो यह सामने आती है कि जब आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था। उस समय आर्यन खान का मेडिकल टेस्ट नहीं हुआ था। इससे यह साबित नहीं हो पाया कि आर्यन खान ने खुद ड्रग्स ली है। यानी कि इसके अलावा संजय सिंह ने यह भी बताया जो ड्रग्स बरामद हुए हैं। वह आर्यन खान के नहीं है। इस वजह से आर्यन खान को पूरी तरीके से क्लीन चिट मिल चुकी है।

NCB के कई सारे अधिकारियों पर होगी जांच।
NCB के कई सारे अधिकारियों के ऊपर जांच बैठने बाकी है। बात करें उन अधिकारियों के बारे में तो उनका नाम अभी तक सामने नहीं आया है। सिर्फ आर्यन खान के केस के बारे में ही नहीं और भी कई सारे केस में उनके द्वारा कई सारी लापरवाही कर दी गई है। इस वजह से डिपार्टमेंट उनके ऊपर जांच बैठाएगा और उनसे कई सारे सवाल पूछे जाएंगे। आर्यन खान केस में समीर वानखेडे का नाम भी काफी ज्यादा विवादों में रहा। आर्यन खान को क्लीन चिट मिल जाने के बाद समीर वानखेडे काफी ज्यादा निशाने पर रहे।

इस फिल्में दे चुके हैं अपनी आवाज।
शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान के बारे में अगर हम बात करें तो उन्होंने अभी तक फिल्म में अपनी एक्टिंग नहीं की हुई है। हालांकि उन्होंने फिल्म में अपनी आवाज दी हुई है। हम बात करने जा रहे हैं उस फिल्म के बारे में। आर्यन खान ने अपनी आवाज द लायन किंग में दी हुई है। इस फिल्म में उन्होंने सिंबा को अपनी आवाज दी थी। वही मुहासा की आवाज में हमें शाहरुख खान नजर आए। इन दोनों ने ही इस फिल्म के डबिंग में काम किया था।