अल्लू अर्जुन साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा है। उनके करोड़ों फैंस है और पुष्पा: द राइज के बाद तो वह पेन इंडिया के सबसे बड़े स्टार में से एक बन गए है। अल्लू अर्जुन ना केवल भारत बल्कि विदेशों में भी काफी लोकप्रिय है। अल्लू अर्जुन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर में से एक है।
अल्लू अर्जुन की लगभग हर फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होती है, जैसे सुकुमार निर्देशित ‘पुष्पा: द राइज’ वर्ल्ड वाइड बॉक्स-ऑफिस पर 364.80 करोड़ का कलेक्शन किया जिसके साथ ये फिल्म अल्लू अर्जुन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आई। पर आज हम आपको इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन की कुछ और फिल्मों से मिलवाने वाले हैं जिसने बॉक्स-ऑफिस पर तहलका मचाया। तो चलिए देखते इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल है…

अला वैकुंठपुरमलो
अर्जुन की एक्शन ड्रामा ‘अला वैकुंठपुरमलो’ ने वर्ल्ड वाइड 260 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस तरह यह फिल्म साल 2020 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ब्लॉकबस्टर साउथ इंडियन फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ पूजा हेगड़े और तब्बू लीड रोल में नजर आई थी। हालांकि यह पैन इंडिया फिल्म नहीं थी इसके बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।
सरराइनोडू
साल 2016 में रिलीज ‘सरराइनोडू’ तेलगू ऐक्शन फिल्म थी। फिल्म अल्लू अर्जुन के पिता अरविंद के प्रोडक्शन में बनी थी। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रकुल प्रीत सिंह और कैथरीन टेरेसा मुख्य भूमिका में नजर आई थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स-ऑफिस पर 127 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इतना ही नहीं यह फिल्म यूट्यूब पर हिंदी में डब साउथ फिल्मों में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी।

डीजे
2017 में रिलीज अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘डीजे’ इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ पूजा हेगडे, राव रमेश और मुरली शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर 115 करोड़ का कलेक्शन किया।
रेस गुर्रम
साल 2014 में रिलीज तेलुगु भाषा एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘रेस गुर्रम’ जिसका हिंदी में ‘लकी द रेसर’ के नाम से डब किया गया। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ अभिनेत्री श्रुति हसन और रवि किशन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

डेंजरस खिलाड़ी 2
पुरी जगन्नाथ निर्देशित एक्शन फिल्म ‘डेंजरस खिलाड़ी 2’ इस फिल्म को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अल्लू अर्जुन खूब एक्शन करते हुए नजर आए थे।