बॉलीवुड के सबसे मशहूर कपल्स में से एक अली फजल और ऋचा चड्डा की शादी की खबर इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। बॉलीवुड में इन दिनों कई शादियां हुई इसी बीच खबर आ रही है कि दो दमदार कलाकार ऋचा चड्ढा और अली फजल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दे अली फजल काफी सालों से ऋचा चड्ढा को डेट कर रहे है और इन दोनों कलाकारों ने कभी भी अपने रिलेशन के बाद को अपने प्रशंसकों से छुपाया नहीं है। इसी बीच अब खबर आ रही है कि यह दोनों कपल शादी के बंधन में बनने जा रहे है जिस कारण इनके प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है।
6 अक्टूबर को ऋचा और अली हो जाएंगे जन्मों-जन्मों के लिए एक-दूसरे के हमसफर…
ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की तारीख पक्की हो चुकी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर मुताबिक ऋचा चड्ढा और अली फजल 6 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही इन दोनों को बधाइयां मिल रही है। ऋचा चड्ढा और अली फजल बॉलीवुड के दमदार कलाकारों में शामिल है। इन दोनों की अदाकारी दर्शकों का दिल हमेशा से जितती आ रही है। अब यह दोनों दमदार कलाकार जन्मों-जन्मों के लिए एक दूसरे के साथी बनने जा रहे है जो सच में काफी सुखद खबर है।

ऋचा चड्ढा और अली फजल के प्यार की शुरुआत…
बॉलीवुड के दमदार कलाकार ऋचा चड्ढा और अली फजल की प्यार की शुरुआत फिल्म ‘फुकरे’ से हुई थी। इस फिल्म में रिचा चड्ढा की अदाकारी की जमकर तारीफ हुई थी। साथ ही अली फजल ने भी साइड किरदार में रहकर दर्शकों का ध्यान अपनी और खींचा था। इस फिल्म से शुरू हुआ इनके प्यार का सिलसिला आज तक जारी है और अब यह दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दे इनकी शादी की खबर साल 2020 से आ रही थी। पर वैश्विक महामारी कोरोना के कारण इनकी शादी नहीं हो पाई। पर अब जाकर यह दोनों खूबसूरत कपल शादी के बंधन में बंध रहे हैं।

ऋचा और अली के शादी के फंक्शन…
ऋचा चड्ढा और अली फजल 6 अक्टूबर को मुंबई में शादी के बंधन में बनने जा रहे हैं। पर बता दे इन दोनों कलाकारों की प्री वेडिंग की शुरुआत 30 सितंबर से दिल्ली में हो जाने वाली है। रिचा चड्ढा और अली फजल के मेहंदी का आयोजन 1 अक्टूबर को होगा और 2 अक्टूबर को इस कपल की पहली ग्रैंड पार्टी होगी और इन दोनों की शादी के फंक्शन शुरुआत 7 अक्टूबर से मुंबई में होगी। इन दोनों की शादी पूरी तरीके से रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगी।
