अमरीश पूरी बॉलीवुड के आईकॉनिक एक्टर में से एक थे। अमरीश पुरी ने फिल्म में जो किरदार चुना उस किरदार में उन्होंने जान डाल दी। शायद ही ऐसा कोई दर्शक होगा जो अमरीश पुरी के किरदारों का दीवाना नहीं होगा। अमरीश पुरी ने बॉलीवुड में विलेन के तौर पर अपनी अलग ही पहचान बनाई थी, उनके जितना वर्सेटाइल विलेन आज भी शायद बॉलीवुड में मौजूद नहीं है। अमरीश पुरी को अपनी नेगेटिव रोल के लिए ज्यादा जाना जाता था। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक विलेन का किरदार दिया। आज हम आपको इस आर्टिकल में अमरीश पुरी के उन किरदारों के बारे में बताने वाले जिसे शायद ही बॉलीवुड और दर्शक कभी भूल सकते हैं…

अशरफ अली
बॉलीवुड के आईकॉनिक फिल्म में से एक ‘ग़दर एक प्रेम कथा’ में अमरीश पुरी के किरदार को कभी भी भुला नहीं जा सकता। इस फिल्म में अमरीश पुरी का डायलॉग “इतने टुकड़े करूंगा कि तू पहचान नहीं जाएगा” आज भी काफी फेमस है।
बलराज चौहान
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म में से एक ‘नायक: द रीयल हीरो’ जिसमें अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में अमरीश पुरी ने एक अनपढ़ मंत्री बलराज चौहान का रोल अदा किया था। इस रोल में उन्होंने जान फूंक दी थी फिल्म में अमरीश पुरी का नेगेटिव रोल था और उन्होंने इस रोल को बखूबी निभाया।
मोगैंबो
अमरीश पुरी के द्वारा निभाया गया मोगैंबो के किरदार को कोई कैसे भूल सकता है। यह एक ऐसा किरदार है जो हमेशा ही दर्शकों के दिलों में याद रहेगा। “मोगेंबो खुश हुआ” आज भी दर्शक इस डायलॉग को भूले नहीं है। शेखर कपूर निर्देशित साल 1987 में रिलीज ‘मिस्टर इंडिया’ में अमरीश पुरी ने मोगैंबो का किरदार निभाया था और काफी वाहवाही लूटी थी।

बलदेव सिंह
बहुचर्चित फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ इस फिल्म में दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई। फिल्म में शाहरुख खान और काजोल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में अमरीश पुरी ने काजोल के पिता बलदेव सिंह का रोल अदा किया था। बलदेव सिंह जो स्वभाव से काफी सख्त, गुस्से वाला था। इस फिल्म में उनके द्वारा अदा किए गए इस किरदार ने काफी वाहवाही लूटी आज भी उनका यह डायलॉग “जा सिमरन जी ले अपनी जिंदगी” लोगों के जहन में जिंदा है।