बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जो एक दूसरे को दिल दे कर शादी कर चुके हैं। इनमें से कई ऐसे कपल है जो आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। यह सितारे शादी के बाद भी काम करना जारी रखते हैं ऐसा कई बार देखा गया है। जब कोई अभिनेत्री अपने पति की फिल्मों में साथ में काम करते हुए नजर आए हैं।
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कई बार देखने को मिला है। जब किसी सितारे की बीवी उसकी फिल्में अहम किरदार निभा रहे है तो कई बार कैमियो रोल भी देखने को नजर आया है। आज हम आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की उन छह खूबसूरत वीडियो के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने अपने पति की फिल्मों में कैमियो रोल किया है।

किरण राव
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान को कौन नहीं पहचानता इस सितारे ने किरण राव के साथ शादी की थी। हालांकि कुछ समय पहले ही दोनों ने एक दूसरे को समझते हुए तलाक ले लिया। आपको बता दें किरण राव ने आमिर खान की फिल्म दिल चाहता है। वह एक छोटा सा किरदार निभाया था और यह रोल कुछ ही समय का थाएम वह इस पर में छोटे से रोल के लिए दिखाई गई थी।
अवंतिका मलिक
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से दूरियां बना चुके इमरान खान ने कुछ ही फिल्मों में अभिनय किया है। हालांकि उनकी यह फिल्म में लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आई है। वह अब फिल्मी दुनिया से ताल्लुक नहीं रखते लेकिन उनके चाहने वाले चाहते हैं कि वह जल्द वापसी करें। आपको बता दें इमरान खान की बीवी अवंतिका ने उनके साथ दो बार फिल्मों में साथ काम किया है इन फिल्मों में कैमियो या फिर छोटे-मोटे रोल में नजर आई है। अवंतिका सबसे पहले जाने तू या जाने ना में जानू के रोल में नजर आई थी और इसके बाद एक मैं और एक तू फिल्म में मशहूर गाने आंटी जी मे वह अपने पति के साथ डांस करते हुए दिखाई दी थी।
अधुना भाबनी
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अधुना भाबनी एक जाना माना चेहरा है इन्हें बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के हेयर स्टाइलिस्ट के रूप में पहचाना जाता है। फरहान अख्तर के साथ इनकी शादी हुई थी हालांकि यह शादी ज्यादा लंबे समय तक सफल नहीं हो पाई। 2008 में रिलीज हुई फिल्म रॉक ऑन मे अधुना ने कैमियो रोल प्ले किया था। वह इस फिल्म में प्राची देसाई के साथ शेयर करते हुए कंसर्ट में नजर आई थी। इनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की जाए तो फरहान अख्तर से वह काफी लंबे समय तक साथ थी और अब अलग हो चुकी है। अब फरहान अख्तर ने भी दूसरी शादी कर ली है ।
रीना दत्ता
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार आमिर खान की पहली बीवी रीना दत्ता थी वह आमिर खान के साथ काफी लंबे समय तक साथ थी। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे। रीना दत्ता को आमिर खान के साथ कई बार फिल्मों में देखा गया है। वह मशहूर फिल्म कयामत से कयामत तक के मशहूर गाने पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा में दिखाई दी थी। इस गाने के एक सीन में वह अपने पति आमिर खान के बालों को सहला रही थी।
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कपल में गिने जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। यह दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर बने रहते हैं। रणवीर सिंह की कुछ समय पहले फिल्म 83 रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने कब तक देश की भूमिका निभाई थी। वहीं दूसरी तरफ कपिल देव की बीवी की भूमिका दीपिका पादुकोण द्वारा निभाई गई थी। इसके अलावा और भी कई फिल्मों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साथ में काम कर चुके हैं। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत ज्यादा प्यार किया है और पसंद करते हैं।
ट्विंकल खन्ना
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में खिलाड़ी नाम से मशहूर अक्षय कुमार को कौन नहीं जानता। इस सितारे ने बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री रह चुकी ट्विंकल खन्ना से शादी की थी अक्षय कुमार इससे पहले और भी कई अभिनेत्रियों के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। आखिर में उन्होंने ट्विंकल खन्ना को अपनी बीवी के रूप में चुना था। 2010 में रिलीज हुई फिल्म तीस मार खान में ट्विंकल खन्ना ने कैमियो रोल प्ले किया था। वह इस फिल्म में अपने पति के साथ छोटे से रोल में नजर आई थी।