अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 काफी ज्यादा इनकम कर रही है। इस फिल्म को लोगों ने बहुत ही ज्यादा पसंद किया। और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म ने बहुत ही ज्यादा इनकम करना शुरू कर दिया है। और उसकी कमाई लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म की कामयाबी के बाद अजय देवगन मंदिर में नजर आ रहे हैं। और उन्हें मंदिर के दर्शन के बाद अपने अपने चाहने वालों से एक बात शेयर की जिसके बारे में हम बात करने जा रहे हैं।
विजय के किरदार को लोगों ने किया बहुत ही ज्यादा पसंद।
अजय देवगन की दृश्यम 2 में विजय का किरदार निभाया। जिसे लोगों ने बहुत ही ज्यादा पसंद किया। और उनकी एक्टिंग की काफी ज्यादा तारीफ की। उनकी इस फिल्म से लोग काफी ज्यादा खुश हुए हैं। जिसकी गवाही फिल्म की लगातार कमाई दे रही है। फिल्म ने काफी कम समय में ही काफी अच्छी खासी इनकम कर ली। जिसके बाद फिल्म के निर्माता फिल्म के ग्रोथ से काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।

7 दिनों में 100 करोड़ के आंकड़े को छू लिया।
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 कि अगर हम बात करें इस फिल्म ने काफी कम समय में ही काफी जोरदार इनकम करनी शुरू कर दी है। इस फिल्म ने मात्र 7 दिन में ही 104 करोड़ की कमाई कर ली। यह अपने आप में ही काफी अच्छा रिजल्ट है। क्योंकि इस फिल्म का बजट महज 50 करोड़ रखा गया था। और इतने कम बजट पर बनने के बाद भी इतनी जल्दी इतनी इनकम कर लेना बहुत ही बड़ी बात है।

काशी विश्वनाथ में दर्शन करने के बाद कही यह बात।
अजय देवगन ने काशी विश्वनाथ में दर्शन करने के बाद अपने फैंस के साथ अपनी एक मन की बात शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपने दर्शकों से यह बात कही कि वह काफी लंबे समय से काशी विश्वनाथ में आकर भोलेनाथ के दर्शन करने के इच्छुक थे। यह बात लिखकर उन्होंने अंत में हर हर महादेव लिखा है। जिसे उनके फैन काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। और उनकी तस्वीरों को काफी ज्यादा लाइक भी कर रहे हैं अजय देवगन काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखते हैं।

बहुत जल्दी नजर आएंगे अपनी और फिल्म में।
अजय देवगन बहुत जल्दी ही अपनी एक और फिल्म में नजर आने वाले हैं। जिसके लिए उनके चाहने वाले काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म भोला का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार है। जिसमें अजय देवगन काफी ज्यादा एक्शन अवतार में नजर आएंगे। अजय देवगन की फिल्म भोला के बारे में अगर हम बात करें तो इस फिल्म में अजय देवगन काफी कमाल की एक्टिंग देने वाले हैं। जिसका अंदाजा हम फिल्म की एक झलक से ही मिल चुका है।