इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों का जमकर बॉयकॉट किया जा रहा है। चाहे वह आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ हो या फिर अक्षय कुमार की ‘रक्षाबंधन’ यह दोनों ही फिल्म बॉयकॉट का शिकार हुई और बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इससे पहले भी इस साल रिलीज बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा नहीं पाई। जिसमें अजय देवगन का ‘रनवे 34’, अमिताभ बच्चन का ‘झुंड’, जॉन अब्राहम की ‘अटैक’ और टाइगर श्रॉफ की ‘हीरोपंती 2’ यह सारी ही फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। अब खबर आ रही है कि अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘थैंक गॉड’ पर बॉयकॉट तलवार चल सकता है। इसके पीछे कारण बना है एक हिंदू धर्म को ईश्वर को अपमानित करना।

अजय देवगन पर लगा हिंदू देवी-देवताओं के अपमान करने का आरोप…

हाल ही में अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘थैंक गॉड’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन को चित्रगुप्त के अवतार में दिखाया गया है। बता दे इस कॉमेडी ड्रामा में अजय देवगन भगवान चित्रगुप्त के रूप में नजर आएंगे। ट्रेलर में दिखाया गया कि चित्रगुप्त बने अजय देवगन सिद्धार्थ मल्होत्रा की मौत का लेखा-जोखा करते है। पर इस ट्रेलर के सामने आने से ही कई सोशल मीडिया पर अजय देवगन पर आरोप लगा रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है अजय देवगन हिंदू देवी देवताओं का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने अजय देवगन पर आरोप लगाया कि अजय देवगन भगवान चित्रगुप्त का अपमान किया है। जिस कारण अब सोशल मीडिया पर फिल्म के बॉयकॉट की अपील शुरू हो गई है।

अजय देवगन के 'थैंक गॉड' पर फूट रहा है दर्शकों का गुस्सा...

क्या होगा थैंक गॉड का हाल…?

इंद्र कुमार निर्देशित ‘थैंक गॉड’ 25 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस बीच फिल्म के बॉयकॉट करने की अपील जोरों-शोरों से चल रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि बॉलीवुड फिल्म केवल हिंदू देवी देवताओं का अपमान करती हैं और इस फिल्म के ऊपर भी यही आरोप लगाया गया है। चित्रगुप्त के रूप में अजय देवगन को इस फिल्म में दिखाया गया है और उन पर आरोप है कि उन्होंने हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया है जिस कारण हिंदू समाज जमकर इस फिल्म के बॉयकॉट की बात कह रहे हैं। अब देखना होगा कि यह फिल्म आगे जाकर क्या मोड़ लेती है।

अजय देवगन के 'थैंक गॉड' पर फूट रहा है दर्शकों का गुस्सा...

Leave a comment

Leave a Reply