अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड दर्शकों के निशाने पर काफी ज्यादा आ चुकी थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा नापसंद करना शुरू कर दिया था। और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि यह फिल्म बहुत ज्यादा कलेक्शन नहीं कर पाएगी। अब ऐसा लग रहा है कि सभी का अनुमान सही साबित हुआ क्योंकि इस फिल्म की नाव अब डूबती नजर आ रही है।
फिल्म को बनाया गया था इतने सारे बजट में।
अजय देवगन स्टारर फिल्म थैंक गॉड के बारे में अगर हम बात करें तो इस फिल्म को काफी ज्यादा बजट पर बनाया गया था इस फिल्म को बनाने में प्रोडक्शन हाउस के 70 करोड़ खर्च हुए थे ,लेकिन अब इस फिल्म के इनकम को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म अपने बजट के बराबर भी नहीं हो पाएगी। क्योंकि इस फिल्म की कमाई बहुत ही धीमी गति से आगे बढ़ रही है।

वीकेंड पर भी नहीं दिखा सकी अपना अच्छा खासा कमाल।
थैंक गॉड का ग्राफ बहुत ही ज्यादा नीचे गिरता जा रहा है। यहां तक इस फिल्म ने अपने वीकेंड पर भी बहुत अच्छी खासी इनकम नहीं की। फिल्म ने शनिवार के दिन चार करोड़ की इनकम की थी। जिसके बाद रविवार के दिन इस फिल्म से 5 करोड़ की ज्यादा की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन उस दिन इस फिल्म ने महज 4.30 करोड़ पर ही अपना वीकेंड का खाता बंद कर लिया। जिसके बाद निर्माता को काफी ज्यादा निराशा हुई।
फिल्म का शुरुआत से ही काफी ज्यादा हो रहा है विरोध।
थैंक गॉड का ट्रेलर जब आउट हुआ था तभी से इस फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा ना पसंद करना शुरू कर दिया था। क्योंकि इस फिल्म में ऐसा दिखाया गया था कि चित्रगुप्त काफी ज्यादा आधुनिक तरीके से पेश आ रहा है। जिसे देखकर लोगों की धार्मिक भावना काफी ज्यादा आहत हुई थी। जिसके बाद लोग इस फिल्म के खिलाफ सड़कों तक उतर आए। जिसने फिल्म के निर्माताओं की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ा दी थी।

फिल्म का गाना हो रहा है काफी ज्यादा हिट।
फिल्म को लोग काफी ज्यादा नापसंद कर रहे हैं। लेकिन इस बीच फिल्म का एक गाना काफी ज्यादा हिट होता हुआ नजर आ रहा है। हम बात कर रहे हैं नोरा फतेही के द्वारा परफॉर्म किए गए गाने मनिके के बारे में। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद भी किया जा रहा है, लेकिन अगर हम फिल्म के बात करें तो, फिल्म काफी ज्यादा निराशाजनक स्थिति से गुजर रही है।
