अक्षय कुमार के लिए उनका 2022 का भी ज्यादा बुरा रहा था। उनकी सारी फिल्में सिनेमाघरों में काफी बुरी तरीके से फ्लॉप हुई थी। इसके बाद वह 2023 में अपनी पहली फिल्म के साथ नजर आने वाले हैं, लेकिन उनकी फिल्म रिलीज होने के पहले उन्होंने कुछ ऐसा कारनामा किया। जिसके बाद उन्होंने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। जी हां उन्होंने फिल्म के प्रमोशन के दौरान कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है। इसके बारे में अब हम बात करने जा रहे हैं।
इसी महीने रिलीज होगी फिल्म
अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी इसी महीने रिलीज होने जा रही है। फिल्म सेल्फी को लेकर के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है। हालांकि उनका पिछला साल काफी ज्यादा बुरा गया था, लेकिन इसके बावजूद उनके फैंस उनके इस फिल्म का काफी ज्यादा इंतजार कर रहे हैं। और आने वाली उनकी इस फिल्म के लिए दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड है। जिसको लेकर के अब हम बात करने जा रहे हैं। 24 फरवरी के दिन फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सेल्फी के प्रमोशन में सेल्फी का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
अक्षय कुमार की फुल सेल्फी बहुत जल्दी सिनेमाघरों में आने वाली है। जिसको लेकर के अक्षय कुमार और उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है। फिलहाल उन्होंने अपनी फिल्म सेल्फी के प्रमोशन के दौरान सेल्फी से ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने फिल्म के प्रमोशन के दौरान सबसे ज्यादा सेल्फी लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जी हां अक्षय कुमार ने सबसे ज्यादा सेल्फी लेने का कॉल रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा दिया है।

अक्षय कुमार ने ले डाली इतने सेल्फियां
अक्षय कुमार आए दिन कई सारे स्टंट करते रहते हैं। उन्होंने फिर से एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है। और अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया है अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म सेल्फी का प्रमोशन कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने सबसे ज्यादा सेल्फी लेने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा दिया। उन्होंने 3 मिनट में 184 सेल्फी लेने का रिकॉर्ड अपने नाम करवा लिया है। इससे पहले 3 मिनट में 168 सेल्फी लेने का रिकॉर्ड था। जिसे अक्षय कुमार ने पिछले दिनों बड़ी आसानी से तोड़ दिया।
