अक्षय कुमार की फिल्म सभी को पसंद है। इसलिए पिक्चर आते ही.. हिट हो जाती है। यदि आप Akshay kumar की सबसे अच्छी फिल्में (Movies) ढूंढ रहे हैं। तो बिल्कुल सही जगह पर हैं, क्योंकि हम आपको अक्षय के करियर की 10 सबसे बेहतरीन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।
Top 10 अक्षय कुमार की सबसे अच्छी फिल्म

10. अक्षय कुमार की फिल्म- केसरी
अनुराग सिंह निर्देशित Film Kesari 21 मार्च 2019 को रिलीज हुई। करण जौहर ने इसे प्रोड्यूस किया है। अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फ़िल्म की कहानी बड़ी साहसिक और इमोशनल कर देने वाली फिल्म है।
फ़िल्म में अक्षय ने सिख रेजीमेंट के हवलदार ईशर सिंह का किरदार निभाया है.सिर्फ 21 सिख जवानों के साथ मिलकर 10 हज़ार अफ़गान लड़ाकों को धूल चटा देता है ।
जबरदस्त Action के साथ अदम्य साहस देखने को मिलता है। ये फ़िल्म Akshay kumar के करियर की सबसे बेहतरीन Movies में एक है। इस फ़िल्म ने करीब 160 करोड़ रुपये की कमाई की।

9. टॉयलेट: एक प्रेम कथा
अक्षय की Movie Toilet: Ek Prem Katha 11 अगस्त 2017 को रिलीज हुई थी। इस फ़िल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। ये फ़िल्म एक सामाजिक हास्य ड्रामा फ़िल्म थी। इस फ़िल्म में अक्षय (केशव) को जया (भूमि पेडरेकर) से प्यार हो जाता है और केशव जया से शादी कर लेता है।
घर में शौचालय न होने के कारण जया उसे छोड़ कर चली जाती है। केशव अपने परिवार और समाज से लड़ कर उसके लिए अपने घर मे शौचालय बनवाता है। ये फ़िल्म सुपरहिट थी और इसने 311 करोड़ की कमाई की थी।

8. पैडमैन
फ़िल्म Padman 2018 में रिलीज हुई थी। दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद भी आयी थी। फिल्म में Akshay Kumar के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे नजर आयी थी। ये फिल्म सेनिटरी पैड्स पर आधारित है। यह फिल्म ट्विंकल खन्ना के प्रोडक्शन में बनी थी। इस Movie ने 150 करोड़ का कारोबार किया था जबकि फ़िल्म का बजट 70-80 करोड़ ही था।

7. 2.0
अक्षय कुमार की Movie चाहे आपने जितनी भी देखी हो, उनमें सबसे अच्छी रोबोट 2.0 है। इंडस्ट्री में 25 साल बिता चुके अक्षय कुमार ने इस फ़िल्म में पहली बार साउथ की फिल्म में काम किया था। इस Movie में अक्षय, साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म Robot के दूसरे पार्ट में निगेटिव किरदार में नज़र आये।
इस Movie में डॉक्टर वसीगरण और उनके रोबोट एक विनाशक पक्षी राजन से अपने शहर को बचाने के लिए लड़ाई करते है। ये Movie 400 करोड़ के भारी बजट से बनी। Akshay Kumar की इस फ़िल्म ने 700 करोड़ का कारोबार किया था।

6. हॉउसफुल-4
अक्षय कुमार की फिल्म Housefull-4; 25 अक्टूबर 2019 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय के अलावा रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, पूजा हेगड़ेतथा कृति खरबंदा मुख्य भूमिकाओं में नज़र आये थे। ये एक कॉमेडी Movie थी और इसका निर्देशन फरहाद समजी ने किया था। Akshay Kumar की इस फ़िल्म ने 200 करोड़ का कारोबार किया था।

5. हेरा फेरी
Heera Pheri एक भारतीय कॉमेडी फिल्मों की एक सिरीज़ हैं। हेराफेरी सिरीज़ की पहली फिल्म प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित थी। जबकि दूसरी फिल्म का निर्देशन नीरज वोरा ने किया था दोनों ही फिल्म में सुनील शेट्टी, परेंश रावल और Akshay Kumar ने मुख्य भूमिका निभाई है।
अक्षय कुमार की फिल्म हेरा फेरी वर्ष 2000 में रिलीज़ हुई थी। ये एक कॉमेडी फिल्म थी। फिर हेराफेरी की कहानी पिछली कहानी से आगे बढती हैं। फिल्म फिर हेरा फेरी वर्ष 2006 में आई थी। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेंश रावल के अलावा विपाशा बसु और रिमी सेन ने भी इस Movie में भूमिका निभाई है।

4. अक्षय कुमार की फिल्म- नमस्ते लन्दन
अक्षय कुमार की Namastey London वर्ष 2007 में आई एक रोमांटिक कॉमेडी Movie है। जिसके निर्देशक अमृतलाल शाह हैं। फ़िल्म में Akshay Kumar और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में है। इसमें ऋषि कपूर, जावेद शेख, उपेन पटेल और क्लाइव स्टैंडन भी सहायक भूमिका निभाई है। इस फ़िल्म के गाने भी फिल्म की तरह सुपरहिट थे।

3. भागम-भाग
अक्षय कुमार की Movie Bhagam Bhag 2006 में बनी एक हास्य और रहस्मय Movie हैं। इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। फिल्म में गोविंदा, अक्षय कुमार, परेश रावल मुख्य किरदार में थे। जिसके अलावा फ़िल्म में जैकी श्राफ और अरबाज खान भी थे।
फिल्म में Paresh Rawal एक नाटक दिखाने वाली टोली का निर्देशक है। जिसे लंदन में नाटक दिखाने का मौका मिलता है। गोविंदा और अक्षय हमेशा एक दूसरे से हीरो बनने के लिए लड़ते हैं इसलिए इनकी हीरोइने छोड़कर चली जाती है। बाद में ये तय होता हैं जो हिरोइन ढूंढकर लायेगा वो ही हीरो बनेगा। बस यहीं से कहानी शुरू हो जाती है हीरोइन ढूंढने की।

2. अक्षय कुमार की फिल्म- मोहरा
अक्षय कुमार की फिल्म Mohra 1994 की राजीव राय द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म है। Movie की मुख्य भूमिका में Akshay Kumar, नसीरूद्दीन शाह, सुनील शेट्टी रवीना टंडन थे। फ़िल्म में परेश रावल, रजा मुराद एवं गुलशन ग्रोवर ने भी अभिनय किया है। ये फ़िल्म एक्शन सीन से भरपूर है।

1. वेलकम
Welcome अक्षय कुमार की एक्शन कॉमेडी फ़िल्म सीरीज है। Movie के निर्माता फ़िरोज़ नाडियाडवाला है। इस सीरीज की पहली फ़िल्म वेलकम 2007 में रिलीज़ हुई थी।जबकि फ़िल्म वेलकम बैक 2015 में रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म में नाना पाटेकर, परेश रावल, Akshay Kumar, जॉन अब्राहम, कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आयें थे।
फ़िल्म में नाना पाटेकर ने एक डॉन की भूमिका निभाई है और वो अपनी बहन संजना ( कैटरीना कैफ ) के लिए एक पति खोजने की कोशिश करते है। क्योंकि कोई भी अपराध परिवार से नहीं जुड़ना चाहता है।
Dr Ghunghuru (परेश रावल) भी अपने भतीजे, राजीव (अक्षय कुमार) की एक सभ्य परिवार में शादी करना चाहते है। Movie के अंत मे इन्ही दोनों परिवारों का मिलन होता है लेकिन फ़िल्म के बीच मे भरी है बहुत सारी कॉमेडी।
हमें कमेंट करके बताएं कि आपने कौन कौन सी अक्षय कुमार की फिल्म देखी है? हमारे और भी पोस्ट जिसे आप पढ़ना चाहें।…. मस्तराम एक्टर, एक्ट्रेस, कास्ट