अक्षय कुमार परेश रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म फिर हेरा फेरी और हेरा फेरी काफी ज्यादा हिट रहे थे। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को लोगों ने बहुत ही ज्यादा पसंद किया था। और तीनों हीरो ने काफी कमाल की एक्टिंग दिखाई थी। और लोगों ने उनकी एक्टिंग को बहुत ज्यादा पसंद किया था, लेकिन इसके तीसरे में अक्षय कुमार नजर नहीं आएंगे इस बात को लेकर सुनील शेट्टी ने खुलासा किया है। जिसके बारे में हम बात करने जा रहे हैं।

कार्तिक आर्यन से रिप्लेस करने की आ रही है खबर।
कार्तिक आर्यन हेरा फेरी 3 में नजर आने वाले हैं। इस बात को फिल्म के निर्माता कई बार क्लियर कर चुके हैं। साथ-साथ परेश रावल जी ने इस पर भी बात किया है लेकिन अब बात सामने यह आ रही है कि कार्तिक आर्यन को क्या अक्षय कुमार से रिप्लेस किया जा रहा है या फिर कार्तिक आर्यन कोई और ही किरदार निभाएंगे। तो इसका जवाब है बिल्कुल नहीं। कार्तिक आर्यन को अक्षय कुमार से रिप्लेस नहीं किया जा रहा है। वह फिल्म में कोई दूसरा किरदार निभाएंगे।
अक्षय कुमार ने दिया है इस पर बयान।
अक्षय कुमार हेरा फेरी 3 में नजर नहीं आएंगे। इस पर उन्होंने मीडिया वालों से बातचीत की है। और अपना बयान देते हुए यह साफ कर दिया है कि इस फिल्म में वह नजर नहीं आने वाले हैं। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है। जिस वजह से उन्होंने फिल्म के निर्माता के ऑफर को ठुकराते हुए इस फिल्म में काम ना करने का फैसला किया। हालांकि उनके चाहने वालों इस बात से काफी ज्यादा उदास दिख रहे हैं।
सुनील शेट्टी का बयान आया सामने।
सुनील शेट्टी ने इस बारे में बात किया है। उन्होंने बताया है कि इस फिल्म में अगर हम तीनों में से कोई एक कलाकार भी ना हो तो फिल्म अधूरी ही लगेगी। क्योंकि तीनों ने इस फिल्म में काफी कमाल की केमिस्ट्री दिखाई थी। और आज वह किरदार अपने आप में ही काफी ज्यादा कमाल का रहा था। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए बताया कि अक्षय कुमार इस फिल्म में काम करना चाहते थे। और सुनील शेट्टी भी चाहते हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म नजर आए।

सुनील शेट्टी अक्षय कुमार की फिल्म में लाने के लिए यह करेंगे।
सुनील शेट्टी चाहते हैं कि अक्षय कुमार इस फिल्म में काम करें उन्हें अपने साथ वह इस फिल्म में रखना चाहते हैं। इसके लिए वह काफी कोशिश भी कर रहे हैं। मीडिया वालों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बताया कि वह प्रोड्यूसर से इस बारे में बात कर रहे हैं। साथ ही साथ अक्षय कुमार से भी इस बारे में बात करेंगे। अब देखते हैं सुनील शेट्टी जी की मेहनत रंग लाती है या नहीं। अक्षय कुमार की फिल्म में नजर आएंगे या नहीं।
